देश

पंजाब के CM बनने वाले Bhagwant Mann भी झेल चुके हैं जीवन में कई उतार-चढ़ाव, जानें मान के अनसुने किस्से!

Bhagwant Mann ने हाल ही पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे के बाद 92 सीटों (आम आदमी पार्टी) से जीत हांसिल की है। लेकिन, क्या आपको पता है भगवंत मान ने अपने जीवन में कितनी कठिनयां देखी है।

पंजाबी कॉमेडियन रह चुके भगवंत मान (Bhagwant Mann) लगता है पंजाब के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने के लिए पूरी तरह से तरह तैयार हैं। हाल ही पंजाब इलेक्शन में पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजों में 92 सीटों से आम आदमी पार्टी ने अपनी जीत हांसिल की है। आम आदमी पार्टी ने सभी पार्टी जैसे कि पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से लेकर कांग्रेस के नवजोत सिंह सिद्धू को पैरों तले रौंद दिया है। लेकिन, भगवंत मान के लिए ये सफर तय करना किसी आसान रास्ते जैसा बिल्कुल नहीं था। भगवंत मान को लोग कॉमेडियन के रूप में जानते थे। लेकिन, अब जल्द लोग उन्हें पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में जानेंगे। तो चलिए जानते हैं भगवंत मान के अबतक के सफर के बारें में।

निजी जीवन में आई थी दरार:

बताते चले कि भगवंत ने इस दिन के लिए काफी संघर्ष किया है। उन्होंने राजनीति को पहली महत्वता देते हुए अपने परिवार को भी त्याग दिया था। जिसके वजह से लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया था। यहां तक की उनकी शादी भी टूट गयी थी। भगवंत मान ने 2015 में अपनी पत्नी इंदरजीत संग तलाक लिया था। वो दिन भगवंत के जीवन उथल-पुथल हो गया था। भगवंत के दो बच्चे भी हैं। लेकिन, उनके बच्चे उनसे किसी भी तरह के संपर्क में नहीं हैं।

खबरों के मुताबिक, बहुत पहले भगवंत मान ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात की पुष्टि की थी कि उनके बच्चे उनसे बात नहीं करते। परिवार को समय ना दे पाने के कारण उनके और उनकी पत्नी ने अलग होने का फैसला लिया था। जब से भगवंत ने अपने परिवार और बच्चो को त्यागा उसी दिन से पूरा पंजाब उनके लिए उनका परिवार बन गया। आज आखिरकार उन्होंने अपना सपना पूरा कर ही लिया है। बहुत से लोगों ने तो उनके तलाक को उनके राजनीतिक पब्लिसिटी बताकर उनपर टिपण्णी करने लगे थे।

ऐसी हुई राजनीती में एंट्री:

भगवंत मान राजनीति से पहले मशहूर शो द ग्रेट इंडियन चैलेंज में नजर आ चुके हैं। इतना ही नहीं वो पंजाबी कई फिल्मों का भी हिस्सा रह चुके हैं। इसके बाद भगवंत मान ने 2011 में राजनीति में आने का फैसला लिया। कुछ सालों पहले मान पर ये भी आरोप लगा था कि वो संसद में शराब पीकर आते हैं। इस बात की शिकायत पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन से भी की गयी थी। बताते चले कि 2019 में अरविंद केजरीवाल के साथ स्टेज पर भगवंत मान ने शराब को ना पीने की कसम खाई थी। उन्होंने ने सबके सामने कहा था कि उन्होंने अपनी मां की बात सुन शराब को त्यागने की कसम खाई है।

Ajay Devgan की Rudra: The Edge of Darkness के Famous Dialogues

भगवंत मान की पैदाइश की बात करें तो उनका जन्म 17 अक्टूबर 1973 को पंजाब के संगरूर जिले के सतोज गांव में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई संगरूर जिले के एसयूएस कॉलेज से बीकॉम किया। ग्रेजुएशन करने के बाद भी मान बिज़नेस या कारोबार से दूर रहें ताकि वो अपने आप को इस मुकाम तक पहुंचा सके। फिर क्या था उनकी सालों की मेहनत अब जाकर पूरी हो गई है। जल्द भगवंत मान सीएम की गद्दी संभालते नजर आएंगे।

 

 

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button