MCD By-Election: दिल्ली नगर निगम उपचुनाव में भाजपा ने 12 वार्ड में से 7 सीटें जीती
दिल्ली में MCD उपचुनाव की 12 सीटों में से BJP ने सात सीटें जीतीं, जबकि AAP ने तीन और कांग्रेस और फॉरवर्ड ब्लॉक ने एक-एक सीट जीती। वहीं, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली नगर निगम उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली 7 सीटों के लिए जनता का आभार जताया।

राष्ट्रीय राजधानी के 12 वार्डों में हुए दिल्ली नगर निगम (MCD) उपचुनावों में आज भाजपा ने सात सीटें जीत लीं। आम आदमी पार्टी को तीन सीटें, कांग्रेस और ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक को एक-एक सीट पर जीत मिली। चांदनी चौक से सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि एमसीडी चुनाव के नतीजे दिल्ली में भाजपा द्वारा किए गए काम को दर्शाते हैं। उपचुनाव 30 नवंबर को 580 मतदान केंद्रों पर हुए थे, जिसमें 26 महिलाओं सहित 51 उम्मीदवार मैदान में थे।
BJP की 7 सीटों पर जीत, CM रेखा गुप्ता ने जताया आभार
दिल्ली नगर निगम (MCD) उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली 7 सीटों की जीत पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा कि दिल्ली नगर निगम उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को अपना अमूल्य आशीर्वाद प्रदान करने हेतु दिल्ली के नागरिकों का हृदयपूर्वक आभार।
सरकार का U Turn: संचार साथी के नियम में बदलाव, पहले से इंस्टॉल करना जरूरी नहीं
यह विजय, हमारे कर्मठ कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, समर्पण तथा संगठन की सामूहिक शक्ति का सशक्त प्रमाण है। उपचुनाव में विजयी सभी भाजपा उम्मीदवारों को हार्दिक शुभकामनाएँ। दिल्ली के विकास के प्रति हमारी सरकार प्रतिबद्ध है, और नॉनस्टॉप काम कर रही है।
दिल्ली ब्लास्ट: CM रेखा गुप्ता ने पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की घोषणा की

