दिल्ली

भष्ट्राचार में लिप्त ‘मोदी की सेना’ पर दिल्ली में हुई निलंबन की कार्यवाई, देंखे यहां भष्ट्राचारियों के नाम!

दिल्ली में भष्ट्राचार में लिप्त बीजेपी के तीन निगम पार्षदों पर गाज गिरी है। इसमें बीजेपी पार्षद रजनी बबलू पांडे (पार्षद न्यू अशोक नगर), पूजा मदान (पार्षद मुखर्जी नगर वार्ड नंबर-15), संजय ठाकुर (पार्षद सहदुलजाब) का नाम शामिल है।

राजधानी दिल्ली में भाजपा के नेतृत्व वाली नगर निगम को लेकर कई आरोप लगते रहे हैं। काम में लापरवाही से लेकर भष्ट्राचार तक। विपक्ष भी बीजेपी को घेरना का कोई मौका नहीं छोड़ता है। इसी बीच दिल्ली में भष्ट्राचार में लिप्त बीजेपी के तीन निगम पार्षदों पर गाज गिरी है। इसमें बीजेपी पार्षद रजनी बबलू पांडे (पार्षद न्यू अशोक नगर), पूजा मदान (पार्षद मुखर्जी नगर वार्ड नंबर-15), संजय ठाकुर (पार्षद सहदुलजाब) का नाम शामिल है।

ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत बड़ी कार्रवाई-

दिल्ली में बीजेपी पार्षद जिनके खिलाफ भष्ट्राचार में लिप्त होने की शिकायत और पुख्ता सबूत हैं। अब उन सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरु हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आवाहन कि ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा और भ्रष्टाचार पर ज़ीरो टॉलरेंस नीति अपनाने की बात। अब इन सभी को दिल्ली में बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच लागू करने की जिम्मेदारी दिल्ली के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता के कंधों पर है। जिन्होने भष्ट्राचार में लिप्त होने की शिकायत मिलने पर इन तीन पार्षदों की 6 साल की भाजपा में सदस्यता निलंबित कर दी है।

पीएम मोदी के जन्मदिन पर छैल बिहारी द्वारा नारायणावासियों को मोबाइल डिस्पेंसरी की सौगात

भष्ट्राचार में लिप्त तीन पार्षदों को बीजेपी ने निकाला-

बीजेपी की टिकट पर साल 2017 में निगम पार्षद का चुनाव लड़ने वाले रजनी बबलू पांडे, पूजा मदान और संजय ठाकुर को बीजेपी से छह साल के लिए अब निलंबित कर दिया गया है। जिससे यह साफ है कि आने वाले 2022 और 2027 निगम चुनावों में ये लोग बीजेपी की टिकट पर चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। बीजेपी पार्षद संजय ठाकुर एक ऐसा चेहरा रहे हैं जिनके ऊपर आम आदमी पार्टी से एमएलए सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आरोप लगाने के साथ सबूत भी दिए थे।

हालांकि  उस समय बीजेपी ने आरोपों को खारिज कर दिया था। साथ ही जांच की बात कही थी। जिसके बाद आज बीजेपी की तरफ से ऐसा एक्शन लिया गया। अब इन सीट पर बीजेपी को नए चेहरे की जरुरत होगी। इन तीनों लोगों पर भष्ट्राचार के पहले आरोप लगे थे और बाद में बीजेपी दिल्ली अध्यक्ष आदेश गुप्ता को पुख्ता सबूत मिले जिसपर यह कार्रवाई की गई।

RK Puram: BJP Vishva Badola ने बच्चों के बीच ऐसे मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

भष्ट्राचार में लिप्त अन्य बीजेपी के पार्षदों का क्या होगा-

कहावात है कि चोर वही जो पकड़ा जाए। लेकिन उसका क्या जो रोजाना भष्ट्राचार कर रहा है लेकिन उसे कोई पकड़ नहीं पा रहा है। विपक्ष की माने तो दिल्ली में बीजेपी के ऐसे कई पार्षद हैं जोकि भष्ट्राचार में लिप्त हैं। आए दिन किसी ना किसी तरीके से भष्ट्राचार कर रहे हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button