दिल्ली

RK Puram: BJP Vishva Badola ने बच्चों के बीच ऐसे मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई देने का मतलब है लोगों की सेवा करना है। पीएम मोदी के 71वें जन्मदिन पर आर.के पुरम मण्डल में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई देने का मतलब है लोगों की सेवा करना है। पीएम मोदी के 71वें जन्मदिन पर आर.के पुरम मण्डल में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आर. के. पुरम निगम पार्षद तुलसी जोशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष भारत सिंह नेगी, महामंत्री अनुराज सिंह और बीजेवाईएम मंडल महामंत्री नवीन जूड़ी के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इस मौके पर आर. के. पुरम मंडल के बीजेपी महासचिव विश्व बडोला भी मौजूद रहे।

बच्चों की बीच मनाया गया पीएम मोदी का जन्मदिन-

आर. के. पुरम मंडल में पीएम मोदी का 71वां जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर निगम पार्षद तुलसी जोशी और बीजेपी मंडल महासचिव विश्व बडोला ने बच्चों के साथ मिलकर पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी के नाम का केक भी काटा गया। जिसपर लिखा गया था “Happy Birthday ModiJi”। इसके बाद तुलसी जोशी और विश्व बडोला ने बच्चों के बीच मिठाई और फल बांटे।

RK Puram BJP Vishwa Badola Celebrated PM Narendra Modi Birthday
Photo Source: Social Media

पीएम मोदी के जन्मदिन पर छैल बिहारी द्वारा नारायणावासियों को मोबाइल डिस्पेंसरी की सौगात

पीएम मोदी की लंबी उम्र के लिए करवाया हवन-

पीएम मोदी की लंबी उम्र के लिए आर. के. पुरम में हवन का आयोजन किया गया। हवन में खासकर उन मंत्रों का जाप हुआ जिससे पीएम मोदी दिर्घायु हों और देश के लिए हमेशा प्रधान सेवक बने रहे। इस मौके पर तुलसी जोशी और विश्व बडोला ने भी पीएम मोदी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े
Back to top button
Micromax In Note 2