मनोरंजन

स्विमिंग पूल में ऐसे Arjun और Malaika ने की कसरत, देखें वीडियो

मालदीव में मस्ती कर रहे बी-टाउन कपल मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) सोशल मीडिया पर अपनी हॉट और रोमांटिक तस्वीरों के साथ छाए हुए हैं।

मालदीव में मस्ती कर रहे बी-टाउन कपल मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) सोशल मीडिया पर अपनी हॉट और रोमांटिक तस्वीरों के साथ छाए हुए हैं। फोटो और वीडियो में उन्हें एक दूसरे के साथ मस्ती करते देखा जा रहा है।

अर्जुन और मलाइका का रिलेशनशिप गोल-

बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल्स में से एक मलाइका और अर्जुन अपने फैन्स को रिलेशनशिप गोल्स देने से कभी नहीं चूकते हैं। फिलहाल ये दोनों मालदीव में रोमांटिक वेकेशन पर हैं। वहीं से वे अपने फैंस को अपडेट रखने के लिए लगातार अपनी वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें कपल को स्विमिंग पूल में वर्कआउट करते हुए देखा जा रहा है।

स्विमिंग पूल में Arjun और Malaika-

वीडियो शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने लिखा, ‘जब गर्लफ्रेंड आपके ट्रेनर से ज्यादा मुश्किल टास्क मास्टर हो… देखें @drewnealpt मैं हॉलिडे पर भी @patinamaldives पूल में वर्कआउट कर रहा हूं, @malaikaaroraofficial को धन्यवाद !!!’ वीडियो में मलाइका को नियॉन बिकिनी पहने देखा जा सकता है। कुछ ही देर में यह क्लिप वायरल हो गई और लोगों ने इस पर कमेंट करना शुरू कर दिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

Aarya 2 का Trailer हिट होने पर Sushmita को है अब इसका इंतेजार

Arjun और Malaika की फोटो –

इससे पहले, अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ वीडियो पोस्ट किए थे जिसमें वह अपनी लेडी लव के साथ कार्डियो वर्कआउट के दौरान पसीना बहाते नजर आए थे। स्वादिष्ट डिनर के बाद, अर्जुन ने समुद्र तट का एक वीडियो और अपने फिटनेस ट्रेनर, ड्रू नील के लिए एक संदेश पोस्ट किया, जिसमें बताया गया था कि कैसे साइकिल चलाने से उन्हें चीट मील से कैलोरी बर्न करने में मदद मिल रही है। बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पिछले काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और एक-दूसरे की जो तस्वीरें पोस्ट करते हैं।

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button