दुनिया

बच्ची से बलात्कार करने के दोषी व्यक्ति ने कोर्ट में पेशी से पहले ही खुद को मारी गोली

एक बच्ची का बलात्कार करने का दोषी व्यक्ति ने खुद को गोली मार ली। आरोपी के ऊपर कई अपराध दर्ज थे। जिसकी सजा कोर्ट में सुनाई जानी थी।

एक बच्ची का बलात्कार करने का दोषी व्यक्ति ने खुद को गोली मार ली। आरोपी के ऊपर कई अपराध दर्ज थे। जिसकी सजा कोर्ट में सुनाई जानी थी। कोर्ट में पहुंचने से पहले ही उस दोषी व्यक्ति ने खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली। दोषी व्यक्ति ब्रिटेन के East Devon का रहने वाला था। उसके ऊपर साल 1980 में एक बच्ची से रेप करने का आरोप लगा था। 40 साल बाद दोषी पाए जाने पर कोर्ट उसे सजा सुनाता उससे पहले ही उसने खुद की जान दे दी।

40 साल पहले बच्ची के साथ किया था रेप-

दोषी व्यक्ति का नाम ओवेन गोफ (Owen Goff) है। जिसने 40 साल पहले एक बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। उस पर लगे आरोपों को सही साबित करने में 40 साल का समय लग गया। इस दौरान ओवेन गोफ पर और भी कई दुष्कर्म के आरोप लगें। जिनको लेकर कोर्ट ने उसे 40 साल बाद जब वो 68 साल का हो गया तब दोषी माना। लोगों की माने तो कोर्ट में उसे कड़ी सजा मिलने वाली थी। और उसकी आने वाली जिंदगी जेल में ही कट जाती। जिसकी वजह से उसने खुद को ही गोली मार ली।

किसानों के नाम कविता लिख ‘हमारे दो’ पर राहुल गांधी ने ऐसे साधा निशाना

कोर्ट ने जताया दुख जांच के दिए आदेश-

कोर्ट को जब इस बात का पता चला तो कोर्ट ने दुख जताया। साथ ही कोर्ट ने कैसे दोषी व्यक्ति ने खुद को गोली मारी, और बंदूक कैसे उसके हाथ में आई इसकी जांच करने के आदेश दिए हैं। ताकि पता चल सके कि यह सच में आत्महत्या है या फिर जानबूझकर, सोचसमझकर की गई हत्या है।

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button