फटा-फट
चुनाव के बाद AAP के राष्ट्रीय संयोजक बने सीएम अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक चुना गया। पार्टी नेता पंकज गुप्ता को सचिव और एन डी गुप्ता को आम आदमी पार्टी का कोषाध्यक्ष चुना गया। आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय परिषद में शनिवार को 34 सदस्यीय कार्यकारी निकाय का चुनाव किया था। जिसमें अरविंद केजरीवाल भी शामिल हुए थे।