दिल्ली

दिल्ली के पार्क में अर्धनग्न अवस्था में मिला लड़की का शव, स्वाती मालीवाल ने पुलिस से मांगी रिपोर्ट

रविवार सुबह पूर्वोत्तर दिल्ली में नंदनगरी बस डिपो (Harsh Vihar Case) के सामने वाले पार्क में अर्धनग्न अवस्था में एक लड़की का शव मिला। लड़की के शव पर चोट के निशान हैं।

रविवार सुबह पूर्वोत्तर दिल्ली में नंदनगरी बस डिपो (Harsh Vihar Case) के सामने वाले पार्क में अर्धनग्न अवस्था में एक लड़की का शव मिला। लड़की के शव पर चोट के निशान हैं। पुलिस के मुताबिक लड़की की उम्र 19 साल है। पुलिस ने बताया कि लड़की सीमापुरी की रहने वाली थी। वह नशे की आदी थी और प्रारंभिक जांच के अनुसार मृतक लड़की का आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों और मादक पदार्थ की तस्करी में शामिल लोगों से गहरा नाता था।

लड़की के शव पर मिले ये निशान-

दिल्ली पुलिस ने कहा कि पार्क में मिली महिला को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसकी गर्दन पर गला घोंटने के निशान शारीरिक जांच के दौरान हाथों पर कट के निशान के पाए गए हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्राथमिक चिकित्सा जांच में यौन उत्पीड़न की पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर-

पुलिस ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है, मामले को सुलझाने के लिए विभिन्न कोणों की जांच की जा रही है। अपराधियों की पहचान करने और घटनाओं के क्रम को स्थापित करने के लिए पार्क में और उसके आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को स्कैन किया जा रहा है।

खत्म हुआ भारत बंद, Delhi NCR में किसानों ने दिखाई ताकत!

स्वाति मालीवाल ने पुलिस से मांगी रिपोर्ट-

इस पूरे मामले को लेकर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षता स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) ने दिल्ली पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। स्वाति मालीवाल का कहना है कि राजधानी दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ अपराध फिर से बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में जरुरी है कि दोषियों को जल्द पकड़ा जाए और उन्हे जेल पहुंचाया जाए। उन्होने ट्वीट कर लिखा, “दिल्ली के हर्ष विहार के पार्क में नग्न अवस्था में एक लड़की का शव मिला है। बताया जा रहा है की उसके साथ शायद रेप किया गया और फिर उसका मर्डर कर दिया गया। मैंने दिल्ली पुलिस को नोटिस इशू करके तुरंत रिपोर्ट माँगी है। दोषी को सख़्त सज़ा होनी चाहिए!”

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button