मनोरंजन

बॉलीवुड एक्ट्रेस Shilpa Shetty ने बताया पीरियड्स के दर्द से कैसे पाए छूटकारा, देखें वीडियो…

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अक्सर अपने सोशल मीडिया पर योग और वर्कआउट के टिप्स देती रहती हैं। ऐसे में एक बार फिर शिल्पा शेट्टी अपने फैंस को टिप्स देती नजर आ रही हैं।

नई दिल्ली: एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपने फिटनेस को लेकर हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। आये दिन शिल्पा अपने सोशल मीडिया पर योग और वर्कआउट के टिप्स देती नजर आती हैं। ऐसे में एक बार फिर शिल्पा शेट्टी अपने फैंस को टिप्स देती नजर आ रही हैं। शिल्पा ने ये वीडियो खासकर अपनी महिला फैन के लिए बनाया है। इस वीडियो को देखकर सभी शिल्पा की काफी तारीफ कर रहे हैं।

आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा की है जिसमें उन्होंने पीरियड्स में होने वाले दर्द से छुटकारा पाने की सलाह दी है। उनकी ये वीडियो जैसे ही सामने आयी है फैंस इस वीडियो जमकर पसंद कर रहे हैं। इतना ही नहीं अगर पीरियड्स के दिनों में चिड़चिड़ापन महसूस होता है या दर्द होता है तो आप शिल्पा शेट्टी के इस वीडियो को देखकर फॉलो कर सकते हैं।

शिल्पा शेट्टी ने अपने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि ‘साल दर महीने मासिक धर्म की ऐंठन से निपटना कभी आसान नहीं होता… खासकर तब जब आपके पास कई जिम्मेदारियां हों। लेकिन, नियमित रूप से अपने लिए कुछ समय समर्पित करना और लगातार योग का अभ्यास करना दर्द को दूर करने में मदद करता है और चक्र को नियंत्रित करने में मदद करता है। मासिक धर्म राहत दर्द कार्यक्रम के लिए @simplesoulfulapp का योग कुछ सांत्वना और राहत प्रदान करने में मदद करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह आसनों के साथ एक कम प्रभाव वाला कार्यक्रम है जो आपको मुख्य रूप से श्रोणि क्षेत्र, पेट की मांसपेशियों और पीठ पर ध्यान केंद्रित करने वाले प्रजनन अंगों के कार्य को उत्तेजित और बेहतर बनाने में मदद करेगा। इस कार्यक्रम के साथ आरंभ करने के लिए, ऐप डाउनलोड करने और सदस्यता लेने के लिए मेरी स्टोरी पर जाएं।

Weight Loss Trick: क्या आपको पता है अंडा कैसे करता है आपके वजन को कम? यहां जानें आसान ट्रिक

शिल्पा शेट्टी के इस वीडियो को अबतक 3 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। इतना ही नहीं शिल्पा शेट्टी के इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि ‘ग्रेट मैम’। शिल्पा के फैंस उनकी इस वीडियो के लिए उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

Raveena Tandon ने अपने 18वीं सालगिरह पर शेयर की पति संग पुरानी यादें, यहां देखें तस्वीरें

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button