उत्तर प्रदेशराज्य

ब्राम्हाण वोट के लिए परशुराम के भक्त बने अखिलेश, 108 फीट ऊंची मूर्ति लगवाने का ऐलान

उत्तर प्रदेश में ब्राम्हाण वोट को अपनी तरफ खींचने के लिए समाजवादी पार्टी ने एक और कदम आगे बढ़ाया है। समाजवादी पार्टी ने अब ऐलान किया है कि प्रदेश की राजधानी लखनऊ में उनकी पार्टी भगवान परशुराम की मूर्ति लगवाएगी।

उत्तर प्रदेश में ब्राम्हाण वोट को अपनी तरफ खींचने के लिए समाजवादी पार्टी ने एक और कदम आगे बढ़ाया है। समाजवादी पार्टी ने अब ऐलान किया है कि प्रदेश की राजधानी लखनऊ में उनकी पार्टी भगवान परशुराम की मूर्ति लगवाएगी। भगवान परशुराम की मूर्ति यहां 108 फीट ऊंची होगी।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा का चुनाव भले ही 2022 में है। लेकिन सभी को पता है कि मेहनत अभी से करनी होगी। क्योंकि उत्तर प्रदेश आबादी के मायने में देश का सबसे बड़ा राज्य है। यहां की बहुमत तक पहुंचने में अक्सर समय ज्यादा लग जाता है। जिस वजह से सभी पार्टियां अब जोरों-शोरों से तैयारी में जुट गई हैं। सभी पार्टियां अलग-अलग तरह के दावे करके जनता को अपनी ओर करने का प्रयास कर रही हैं।

ब्राम्हाण वोट के लिए समाजवादी पार्टी का दांव पेच-

ऐसे में समाजवादी पार्टी प्रदेश के सभी ब्राह्मणों को अपनी ओर करने के लिए एक नया दाव लेकर आई है। सपा ने यह ऐलान करते हुए कहा है कि वह लखनऊ में भगवान परशुराम की 108 फीट ऊंची मूर्ति लगवायेगी। जिसके लिए पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे के समीप मौरा गांव में जगह का चयन भी कर लिया गया हैं।

एक बार फिर से गोलियों की आवाज से गूँज उठी जेल, डिप्टी जेलर की बाल-बाल बची जान

ममता बनर्जी भी हो सकती हैं शामिल-

जानकारी के अनुसार मूर्ति के अनावरण के दिन समादवादी पार्टी एक बड़ा कार्यक्रम रखेगी और उसी दिन मूर्ति की स्थापना की जाएगी। इस कार्यक्रम में महामंडलेश्वरों को भी आमंत्रित किया जाएगा। साथ में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के भी शामिल होने की आशंका है।

पूर्व मंत्री बादशाह सिंह को हमीरपुर के लोगों का मिला साथ, जनसंपर्क में जमा हुए लोग

प्रदेशभर में लग रही हैं परशुराम की मूर्ति-

समाजवादी पार्टी इसी आयोजन के तहत प्रदेश के सभी अलग-अलग जगहों पर भगवान परशुराम की मूर्ति बनवाकर ,उनकी स्थापना करवा रही है। इसी कार्यक्रम के तहत लखनऊ में भगवान परशुराम की सबसे बड़ी मूर्ति लगाई जाएगी। लखनऊ में लगने वाली यह मूर्ति कांस्य की होगी। जिसे जयपुर के कारीगरों द्वारा बनाया जा रहा है।

ब्लास्ट में पिता और भाई को खो चुका है तालिबान का सुप्रीम लिडर Haibatullah Akhundzada, अब नहीं है इंसानियत से उसे प्यार!

ब्राम्हाणवाद के लिए समाजवादी पार्टी का दम-

अब आप भी सोच सकते हैं कि कैसे ब्राम्हाणवाद का विरोध करने वाली समाजवाद पार्टी अब ब्राम्हाणों के लिए इतना सोच रही है। भगवान परशुराम के मूर्ति को इस तरह प्रदेशभर में लगवा रही है। वैसे गुजरात में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को लेकर समाजवादी पार्टी केंद्र सरकार पर मूर्ति वाली राजनीति करने का पहले से ही आरोप लगाती नजर आई है। ऐसे में समाजवादी पार्टी को खुद के अंतरमन में देखना चाहिए की वो अब क्या कर रहे हैं।

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button