स्वर्गीय कल्याण सिंह के नाम पर होंगी उत्तर प्रदेश की यह 6 सड़कें, योगी की सरकार ने किया ऐलान
लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे कल्याण सिंह के निधन के बाद PWD के प्रस्ताव में लखनऊ और अयोध्या में बनेगा कल्याण सिंह रोड

सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार ने यह फैसला लिया कि उत्तर प्रदेश के 6 जिलों की सड़कों का नाम कल्याण सिंह रोड रखा जाएगा। इन छह जिलों में से प्रत्येक जिले में एक सड़क अब ऐसी होगी जिसका नाम पूर्व सीएम स्वर्गीय कल्याण सिंह के नाम पर होगा। इन छह जिलों में से दो लखनऊ और अयोध्या जिले हैं।
कौन-से छह जिलो में होगा यह काम-
डिप्टी चीफ मिनिस्टर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कल्याण सिंह के नाम पर रोड रखने का प्रस्ताव PWD की ओर से जारी हुआ है।
पीडब्ल्यूडी के अनुसार अयोध्या, लखनऊ, अलीगढ़, ईटा, बुलंदशहर और प्रयागराज का एक मेन रोड उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह नाम पर रखेंगे। केशव प्रसाद मौर्य ने यह भी कहा कि इस बात को जल्द ही PWD द्वारा ऑफिशियल कर दिया जाएगा।
Panjshir Valley में 300 आतंकी हुए ढेर, आफगान के जाबांजो ने तालिबान के खिलाफ थामी कमान
कौन थे कल्याण सिंह-
कल्याण सिंह बीजेपी के वरिष्ठ नेता और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं। कल्याण सिंह यूपी में दो बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। साथ ही वह राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल भी रह चुके हैं। उनकी मौत हाल ही में शनिवार को Sanjay Gandhi Post Graduate Institute of Medical Sciences (SGPGI) में हुई। उनकी उम्र 89 वर्ष थी। कल्याण सिंह को सांस लेने में तकलीफ थी जिस वजह से वह लखनऊ के अस्पताल में लगभग डेढ़ महीने से भर्ती थें। कल्याण सिंह का राम मंदिर और बाबरी मस्जिद के मामले में भी एक अहम रोल रहा हैं।

पीएम मोदी ने जेपी नड्डा और स्वतंत्र देव को ऐसा करने से क्यों नहीं रोका? क्या अब होगी कोई कार्रवाई?
प्रधानमंत्री ने कल्याण सिंह को दी श्रद्धांजलि-
कल्याण सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी समारोह में शामिल हुए। साथ में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह जैसे और भी कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। सोशल मीडिया पर भी कई नेता और जानी-मानी हस्तियों ने भावुक होकर उन्हें याद किया।