दिल्ली

दुर्घटना को बुलावा दे रहे नारायणा के इस नाले को छैल बिहारी ने अपने निजी खर्चे से करवाया दुरुस्त

राजधानी दिल्ली के नाले और नालियों का हाल बारिश के आते ही सबको पता चल जाता है। नाले और नालियां सही व्यवस्था में ना होने के कारण पानी सही से नहीं निकल पाता। जिसकी वजह से इलाके में लोगों के घरो में जल भराव और सड़क पर डूबते लोगों के वाहनों की तस्वीरें आम आदमी पार्टी की तरह आम सी लगती हैं।

राजधानी दिल्ली के नाले और नालियों का हाल बारिश के आते ही सबको पता चल जाता है। नाले और नालियां सही व्यवस्था में ना होने के कारण पानी सही से नहीं निकल पाता। जिसकी वजह से इलाके में लोगों के घरो में जल भराव और सड़क पर डूबते लोगों के वाहनों की तस्वीरें आम आदमी पार्टी की तरह आम सी लगती हैं। लेकिन दिल्ली की इस तस्वीर को बदलने का जीमा नेता सदन उत्तरी दिल्ली नगर निगम छैल बिहारी ने अपने सिर पर उठा लिया है।

सिर्फ दो दिन में ठीक हुआ नारायणा का यह नाला-

नेता सदन उत्तरी दिल्ली नगर निगम छैल बिहारी नारायणा इलाके में लोगों के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं। दो दिन पहले ही नारायाणा के वार्ड नंबर 104एन निवासियों ने छैल बिहारी को 572 वाले नाले की झझर हालात के बारे में अवगत करवाया। इस नाले के हालात ऐसे थे कि इस पर से गुजरने वाला कौन-सा व्यक्ति नाले के टुटने से उसमें गिर जाए यह कोई नहीं जानता था। झझर हालात इलाके में दुर्घटना को बुलावा दे रही थी। साथ ही नाले के जाम होने गंदा पानी और बदबू दोनों ही इलाके में फैल रहे थे।

Free Health Camp की हुई शुरुआत, BJP Chhail Bihari ने AAP के प्रोपेगेंडा का ऐसे किया पर्दाफाश!

छैल बिहारी ने खुद खड़े होकर नाले की करवाई मरम्मत-

572 वाले नाले की झझर हालत की जानकारी मिलते ही नेता सदन छैल बिहारी ने एक्शन लिया। इसके लिए वह सेवा सर्वप्रथम के सिध्दांत के साथ आगे बढ़े। इलाके के लोगों की समस्या को देख बिना किसी देरी के जरुरी कागजी कार्रवाई कर, तत्काल प्रभाव से नाले की मरम्मत का काम शुरु करा दिया। सराहनीय बात यह रही कि नाले का खर्च किसी सरकारी खजाने से नहीं बल्की नेता सदन छैल बिहारी ने इसे अपने नीजि खर्चे पर पूरा किया। सिर्फ इसलिए ताकि लोगों को एक मिनट की भी परेशानी न हो।

Free Health Camp की हुई शुरुआत, BJP Chhail Bihari ने AAP के प्रोपेगेंडा का ऐसे किया पर्दाफाश!

पानी के नाम पर केजरीवाल सरकार की ठगी- छैल बिहारी

नेता सदन छैल बिहारी ने इलाके में पानी की समस्या को लेकर केजरीवाल सरकार को घेरा। छैल बिहारी ने कहा कि दुर्भाग्य है कि दिल्ली में ऐसी सरकार बैठी हुई है जोकि पानी और बिजली के नाम पर किया कुछ नहीं है बस चुनाव जीता है। यह बात छैल बिहारी ने नारायणा वासियों की गलियों में नजर आई पानी की नीली पाइप को देखकर कही।

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button