दिल्ली

New Year 2021: दिल्ली में कोरोना के चलते नए साल पर होंगे ये प्रतिबंध, यहां जाने सभी बातें

नए वर्ष यानी New Year 2021 को लेकर पूरे देशभर में सभी लोग बहुत उत्साहित है। ऐसे में कोरोना वायरस (Covid-19) वैश्विक महामारी के प्रकोप कारण पहले ही से प्रतिबंध लगे हुए थे। लेकिन अब उसके नए स्वरूप के मामले आने से नए वर्ष के समाहरो के आयोजन को लेकर काफी सख्ती बरती जा रही है। ऐसे में सरकार और प्रशासनिक स्तर पर नए साल के आयोजन भी शामिल हैं, जिन पर सख्ती बरती जा रही है। वहीं, दिल्ली में भी इसका प्रभाव पड़ा है। दिल्ली सरकार ने रात के समय नाइट कर्फ्यू लगा दिया है। ऐसे में सार्वजनिक जगहों पर पांच व्यक्ति से अधिक लोग इकट्ठा नहीं हो सकते हैं।

31 दिसम्बर से 2 जनवरी तक नाइट कर्फ्यू-

वहीं दूसरी ओर नए वर्ष (New Year 2021) पर किसी तरह के जश्न पर कोई कार्यक्रम नहीं होगा। DDMA ने कहा है कि सार्वजनिक जगहों पर 31 दिसंबर की रात 11 बजे से 1 जनवरी, 2021 की सुबह 6 बजे तक किसी भी सार्वजनिक बैठक और सभा कि अनुमति नहीं दे जाएगी। वहीं, 1 जनवरी की रात 11 बजे से 2 जनवरी की सुबह 6 बजे तक ये कर्फ्यू जारी रहेगा और आयोजनों के लिए अनुमति नहीं दी जाएगी।

लाइसेंस प्राप्त और निजी स्थानों को मिली छूट-

ऐसे में सरकार ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि सार्वजनिक जगहों में होटल, बार, रेस्तरां को शामिल नहीं किया गया है। जिनके पास प्राप्त लाइसेंस है वे लोग और स्थान इस दायरे में नहीं आएंगे तथा वे खुले रहेंगे। साथ ही सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि निजी स्थानों पर कोई प्रतिबंध नहीं होने वाला है। हालांकि लोगों इन सभी प्रतिबंधों के बारे में जानना ज़रूरी है। आइए जानते है सरकार ने नए साल में क्या क्या प्रतिबंध लगाए हैं…

New Year 2021: दिल्ली सरकार ने जारी किए दिशानिर्देश-

1. लाइसेंस प्राप्त जगहों पर सार्वजनिक सुरक्षा नियमों का पालन करना ज़रूरी है। किसी भी निजी आयोजनों के दौरान लोगों को मास्क पहना अनिवार्य होगा। इन स्थानों के मालिकों और प्रबंधकों को प्रेवश द्वार पर लोगों के तापमान को स्कैन करना अनिवार्य होगा। जिसका निरीक्षण पुलिस और सरकारी टीमें करेंगी।

2. कनॉट प्लेस (CP) जैसे स्थानों पर सामान्य वाहनों की आवाजाही इस दौरान रोक दी जाएगी। इस दौरान केवल उन्हीं लोगों को जाने की अनुमति मिलेगी जिनकी रेस्तरां में बुकिंग होगी। ऐसे में पुलिस सीपी के मुख्य प्रवेश रास्तों पर बैरिकेड्स लगाएगी। बता दें इस प्रथा का पालन समय-समय पर पहले भी किया जा चुका है।

3. इस दौरान दिल्ली के अन्दर या दिल्ली के बॉडर पर यातायात प्रतिबंध नहीं होगा। हालंकि, शराब पीकर और नशा करके गाड़ी चलाने वालों पुलिस कड़ी नज़र रखेगी और निर्धारित पुलिस चौकियों पर उनकी जांच होगी।

4. अन्य राज्यों से दिल्ली के भीतर और शहर के भीतर माल वाहनों की आवाजाही पर कोई प्रतिबंधित नहीं होगा।

Samsung Galaxy M12 जल्द होगा लॉन्च, जानें इसके Features और Price

5. दिल्ली सरकार के नई गाइलाइंस के मुताबिक किसी भी निजी स्थानों पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। हालांकि, सरकार ने लोगों से बड़ी सभाएं ना करने की अपील की है।

केवल चार दिन में छुड़ाए तम्बाकू-सिगरेट का नशा, यहां जाने कैसे

6. 1 जनवरी, 2021 को इंडिया गेट के आस-पास के सभी लॉन पर दिन के समय सभी सभाओं पर प्रतिबंध हो सकता है। हालांकि सरकार ने अभी तक इस संदर्भ में कोई घोषणा नहीं की है।

Reliance Jio नए साल पर अपने ग्राहकों दे रही है ये तोहफा

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button