दिल्ली

गुलाबी शरद के बीच दिल्ली में हुई बर्फबारी

गुलाबी शरद और गर्मी के बीच शुक्रवार दिल्ली का मौसम अचानक से बदल गया। शाम से ही दिल्ली में मौसम ने अपना मन बना लिया था।

गुलाबी शरद और गर्मी के बीच शुक्रवार दिल्ली का मौसम अचानक से बदल गया। शाम से ही दिल्ली में मौसम ने अपना मन बना लिया था। शाम सात बजे से ही दिल्ली में हल्की बारिश हुई। लेकिन रात होते होते बारिश तेज हो गई। लेकिन मुद्दा ये नहीं था की दिल्ली में बारिश हुई। दरअसल लोग मनाली शिमला जाते है घूमने के लिए। घाटी की हसीन वादियों को देखने के लिए। बर्फ से ढकी सफेद चादर को देखने के लिए। लेकिन शुक्रवार देर रात दिल्ली वासियों को दिल्ली में ही ये नज़ारा देखने को मिल गया। राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में शुक्रवार शाम को बारिश और बर्फबारी (ओलावृष्टि) हुई।

दरअसल शुक्रवार देर रात दिल्ली में अचानक बारिश शुरू हो गई। शाम से ही बदल जोर जोर से गरज रहे थे और रात 11 बजे बारिश होने लगी और तेज हो गई। बारिश तो हुई लेकिन बारिश के साथ दिल्ली में ओलावृष्टि भी हुई।

इससे पहले भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पहले ही दिल्ली में गरज और बिजली गिरने के साथ और बारिश की भविष्यवाणी की थी। मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ने दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में ओलावृष्टि की भी भविष्यवाणी की थी। एजेंसी ने कहा था, “अगले 2 घंटों के दौरान उत्तर, उत्तर-पश्चिम, पश्चिम, नई और मध्य दिल्ली और एनसीआर, हरियाणा, यूपी, राजस्थान के आसपास और आसपास के क्षेत्रों में 30-40 किमी घंटा की गति के साथ हल्की से मध्यम तीव्रता वाली बारिश और तेज हवाएं चलेंगी और ओलावृष्टि होगी। अगले एक घंटे के दौरान होडल (हरियाणा) के आसपास के क्षेत्रों में वर्षा होने की संभावना है।”

Benefits Of Guava: भरपूर प्रोटीन पाने के लिए खाएं ये फल, जानें इससे होने वाले फायदे

जोकि देर रात सच साबित हुई और दिल्ली में बारिश भी और ओलावृष्टि भी। खेर दिल्ली में बर्फबारी देख मन को शांति मिली। आप भी देखिए ये वीडियो और फोटो। आपको भी यही महसूस होगा। जो कुछ भी बर्फ बारी देख दिल को थोड़ी राहत मिली।

Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े
Back to top button