दिल्ली

घर में घुस पड़ोसी ने की गंदी हरकत तो छत से कुदी नाबालिग लड़की!

दिल्ली के अशोक विहार इलाके में घर के अंदर नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की कोशिश का मामला सामने आया है। जिसमे नाबालिग अपने आप को बचाने के लिए छत से कूद गई।

दिल्ली के अशोक विहार इलाके में घर के अंदर नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की कोशिश का मामला सामने आया है। जिसमे नाबालिग अपने आप को बचाने के लिए छत से कूद गई। छत से गिरने पर उसे काफी गंभीर चोट लगी। जिसपर लड़की की चीख पुकार सुनकर उसकी मां उसे ई-रिक्शा से अस्पताल ले गई और इलाज जारी है। वहीं, लड़की से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी पड़ोसी मौके से भाग गया है।

पीड़िता के पिता ने लगाए यह आरोप-

पीड़िता के पिता का आरोप है कि लड़की को घर में अकेली देखकर उनका पड़ोसी उनके घर में घुस गया। और जबरन उनकी बेटी से छेड़छाड़ करने लगा। मामला बुधवार के शाम कि का है जिसकी जानकारी पीड़िता के पिता द्वारा पुलिस को तकरीबन रात 9 बजे दी गई। मौके पर अशोक विहार थाने की पुलिस (Ashok Vihar Police Station) और आला अफसर पहुंचे।

कौन हैं Professor Yogesh Singh जो संभालने जा रहे हैं अब Delhi University की कमान

मामले को लेकर पुलिस ने किया यह दावा-

छानबीन के बाद पुलिस का दावा है कि लड़की के पिता प्राइवेट जोकि एक जॉब करते हैं। उनके घर उनका पड़ोसी आरोपी प्रदीप शराब के नशे में पहुंचा था। पहले उसने पीड़िता की मां से मारपीट की। और फिर मां को बचाने आई बेटी को धक्का मार दिया। जिससे लड़की सीढ़ियों से गिर गई। फिलहाल आरोपों को ध्यान में रखते हुए आरोपी के खिलाफ पॉक्सो भी जोड़ा गया है।

दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों को टीका लगाने अब घर पर ही आएंगे स्वास्थ्य कर्मचारी

इन घाराओं में दर्ज हुआ मामला-

हाथापाई के दौरान लड़की सीढ़ियों से गिर गई। जिससे उसे चोट आई है। फिलहाल पुलिस ने आईपीसी 451/323/341/पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी पड़ोसी जिसका नाम प्रदीप है वो अभी मौके से फरार है। उसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। फिलहाल के लिए पीड़िता को इलाज के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button