देश

यूपी, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में इस तारीख पर होंगे चुनाव

इस साल देश के पांच राज्यों में चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में चुनाव आयोग ने साफ कर दिया है कि चुनाव तय समयसिमा पर ही होंगे। मतदाता सूची भी जारी हो चुकी है। सभी चुनावी राज्यों में सियासी हलचलें भी तेज हो चुकी हैं।

इस साल देश के पांच राज्यों में चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में चुनाव आयोग ने साफ कर दिया है कि चुनाव तय समयसिमा पर ही होंगे। मतदाता सूची भी जारी हो चुकी है। सभी चुनावी राज्यों में सियासी हलचलें भी तेज हो चुकी हैं। वहीं देश के चुनाव आयोग ने कहाँ की ‘यकीन हो तो कोई भी रास्ता निकलता है ओट लेकर चिराग तूफान में जलता है’ ऐसा इसलिए क्योकिं कोरोना के केस बढ़ रहे हैं और चुनाव आयोग के सामने चुनौती है समय से चुनाव करवाने के लिए चुनौती है। ताकि लोकतंत्र अपने सही समय पर हो। देश के पांच राज्यों में चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का एलान कर दिया है। जिसका सभी को काफी दिनों से इंतजार था अब वो राज खुल गया है।

बता दें कि इस बार पांच राज्यों में कुल सात चरणों में चुनाव होने जा रहे हैं और चुनाव की पहली तारीख 10 फरवरी 2022 होगी। इसके बाद दूसरा चरण 14 फरवरी 2022 होगा, तीसरा चरण 20 फरवरी 2022, चौथा चरण 23 फरवरी 2022 को होगा, 27 फरवरी 2022 को पांचवा चरण, 3 मार्च 2022 को छठा चरण और 7 मार्च 2022 को सातवां चरण होगा। इसके आलावा, इन सातों चरणों का रिजल्ट 10 मार्च 2022 यानी की दिन गुरुवार को होगा घोषित किया जाएगा। ऐसे में अब इन चुनावों में कौन मारेगी कितनी बाजी ये चुनाव नतीजों के साथ पता चल ही जाएगा।

बहुमत के बाद भी चंडीगढ़ में नहीं बन सका आम आदमी पार्टी का मेयर, बीजेपी की जीत

हालाँकि, कोरोना काल में ये चुनाव करवाना चेलेंज जरुर होगा लेकिन चुनाव आयोग ने ठान लिया है की वोटर्स और वोट को प्रोटेक्ट करना है जैसा की सुप्रीम कोर्ट का आदेश भी था। पांच राज्यों में कुल 18.34 करोड़ वोटर्स तौयार हैं वोट देने के लिए। इनमें से कुल 8 लाख 55 हजार वोटर्स की संख्या महिलाओं की है। कोरोना वायरस भी चुनाव आयोग के सामने खड़ा है। ऐसे में कोरोना के मद्देनज़र कई बातों का ख्याल भी रखा गया है। जिसमें मास्क पहनना, सैनेटाइजेशन, सोशल डिस्टेसिंग का विशेष ख्याल रखा जाएगा। इसके लिए अबकी बार इन पांच राज्यों में कुल 2 लाख 15 हजार 368 टोटल पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। जिससे हर एक पोलिंग बूथ पर हजार से कम मतदाता ही वोट डाल सकेंगे। इस बार ऑनलाइन फैसिलिटी का भी ऑपशन होगा। आपको बता दें इस बार चुनाव आयोग ने तीन नारे दिए हैं। पहला ‘कोविड सेफ इलेक्टन’, दूसरा ‘हैसेल फ्री इलेक्शन’ और तीसरा नारा ज्यादा से ज्यादा वोटर वोट डाले इसको लेकर है।

दिल्ली के अंदर इन 55 घंटों में क्या कुछ है खुला और क्या कुछ है बंद

15  जनवरी तक रोड शो, पदयात्रा, साइकिल रैली पर पाबंदी-

15 जनवरी 2022 तक किसी भी रोड शो, पदयात्रा, साइकिल रैली, बाइक रैली और जुलूस निकालने की अनुमति नहीं होगी। चुनाव आयोग स्थिति की समीक्षा करेगा और बाद में नए निर्देश जारी किए जाएंगे।

सात चरणों में होंगे चुनाव-

देश के पांच राज्यों पंजाब, यूपी, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में कुल सात चरणों में चुनाव होंगे। उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को पहले दौर का मतदान होगा। यूपी में 7 चरणों में 10 फरवरी से 7 मार्च तक मतदान होंगे। जबकि, पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में 14 फरवरी को मतदान और मणिपुर में 27 फरवरी और 3 मार्च को मतदान होंगे। वहीं 10 मार्च को सभी राज्यों में मतगणना होगी। उत्तर प्रदेश का दूसरा चरण और पंजाब, उत्तराखंड, गोवा का पहले चरण के चुनाव 14 फरवरी होंगे। जबकि मणिपुर का पहला चरण 27 फरवरी और दूसरे चरण का चुनाव 3 मार्च को होगा।

2022 विधानसभा चुनावों का ऐलान-

  • UP में 7 चरणों मे चुनाव होगा-
  • प्रथम चरण-10 फरवरी
  • द्वितीय चरण-14 फरवरी
  • तृतीय चरण-20 फरवरी
  • चतुर्थ चरण-23 फरवरी
  • पांचवा चरण-27 फरवरी
  • छठा चरण-3 मार्च
  • सातवां चरण-7 मार्च
  • 10 मार्च को होगी मतगणना

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button