दिल्ली

दिल्ली के लालकिला में दाखिल हुए किसान, किले की प्राचीर पर किसानों ने फहराया अपना झंडा,

बवाल के बीच आईटीओ से होते किसान आंदोलनकारी लाल किला की ओर रुख कर रहे हैं। साथ लालकिला पर पहुंचे किसान लालकिला की प्राचीर पर चढ़कर अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

दिल्ली में किसान ट्रैक्टर परेड का काफिला अलग अलग बोर्डर से दाखिल हो चुके हैं। इसी बीच दिल्ली के आईटीओ (ITO) में किसान और दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के बीच के संघर्ष जारी है। दूसरी ओर कुछ किसानों ने दिल्ली पुलिस द्वारा लगाए विभिन्न बेरिकेटों को तोड़ दिया और सेंट्रेल दिल्ली (Central Delhi) के आईटीओ में तय किए गए मार्ग से हटकर दिल्ली में दाखिल हो गए हैं। वहीं, आईटीओ से होते हुए किसान दिल्ली के लालकिले पर पहुंच कर किले की प्राचीर पर अपना झंडा फहराया। वहीं, किसान पुलिस मुख्यालय के सामने ट्रैक्टर मार्च किया। हालांकि, किसानों के रोकने के लिए डीटीसी बसे और बेरिकेटों को लगाया गया। इसके अलावा पुलिस ने किसानों पर आंसू गैस के गोलें भी छोड़े और लाठीचार्ज भी किया। लेकिन किसानों की अधिक भीड़ और हंगामा होने के कारण पुलिस को पीछे हटना पड़ा। वहीं, किसान पुलिस के उपर पथराव और लाठीचार्ज करते हुए दिखाई दिए।

इस वक्त किसानों के हाथो में तिरंगा और लाठी दोनों है। साथ ही इस बवाल के बीच आईटीओ से होते किसान आंदोलनकारी लाल किला की ओर रुख कर रहे हैं। साथ लालकिला पर पहुंचे किसान लालकिला की प्राचीर पर चढ़कर अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। लगभग हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी लालकिला की प्राचीर पर चढ़े हुए है। वहीं, किसानों की सुरक्षा को देखते पुलिस के हाथ बंधे हुए है और कोई भी कार्यवाई करने में असमर्थ है। जिसे पुलिस आलाधिकारीयों के लिए स्थिति को काबू करना संभव नहीं है और पूरा किसान ट्रैक्टर मार्च बेकाबू हो गया है।

पुलिस का कहना है कि वह किसान यूनियन से बातचीत कर रही है। और उन्हें वापस अपने रूट पर डायवर्ट होने के लिए कहा जा रहा है। वहीं, किसान नेता अलग अलग किसान मोर्चा संगठनों से बात बातचीत कर रहे हैं और सभी किसानों को शांतिपूर्ण तरीके से और ट्रैक्टर मार्च को चालू रखने के लिए कहा जा रहा है।

ख़बरों के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने बड़ी संख्या में दिल्ली के अलग-अलग बोर्डर पर पुलिस अधिकारियों को तैनात किए थे। लेकिन किसानों के एक संगठन ने तय रास्ते से हटकर सेंट्रल दिल्ली (ITO) में घुसने की कोशिश कि और कामयाब भी हो गए। इसी बीच सुरक्षा कारणों को देखते दिल्ली मेट्रो ने आईटीओ के सभी मेट्रो स्टेशन के गेट बंद कर दिए हैं। वहीं, दिल्ली में इस समय सैकड़ों ट्रैक्टर एंट्री ले चुके है और सभी ट्रैक्टर किसान मोर्चे से संबधित बताए जा रहे हैं।

Kapil Sharma Show इस महीने हो जाएगा बन्द, मेकर्स ने बताई ये वजह!

वहीं, किसान आंदोलनकारी दिल्ली की धरोहर लालकिले पर पहुंच चुके हैं और लालकिला की प्राचीर पर चढकर प्रदर्शन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। लेकिन किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत ने ट्रैक्टर रैली में हुए हंगामे पर अपनी सफाई दी। उन्होंने कहा कि सेंट्रल दिल्ली में किसानों के आने की कोई जानकारी नहीं थीं। किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत के मुताबिक ट्रैक्टर मार्च शांतिपूर्ण तरीके से हो रही है। आईटीओ पर पुलिस और किसान प्रदर्शनकारियों के बीच खूब बवाल और संघर्ष हुआ। वहीं, कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया और उनपर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश भी की। बहरहाल, किसानों और पुलिस की मुठभेड में दोनों ओर से कुछ लोगों के घायल होने की खबर भी सामने आ रही है।

Airtel इन नए प्लान में दे रहा है मुफ्त Wynk Music प्रीमियम और 25GB डेटा, देखें पूरा प्लान

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button