दिल्ली

दिल्ली में गाय काटने वाले अपराधियों के हौसले बुलंद, पकड़ने पहुंचे पुलिसकर्मियों को मारी गोली

राजधानी दिल्ली में गाय काटने वाले बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र में गाय काटने वाले बदमाशों ने एक 50 वर्षीय होमगार्ड अधिकारी को गोली मार दी।

राजधानी दिल्ली में गाय काटने वाले बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र में गाय काटने वाले बदमाशों ने एक 50 वर्षीय होमगार्ड अधिकारी को गोली मार दी। जबकि दिल्ली पुलिस का एक हेड कांस्टेबल बदमाशों की गोली से बाल-बाल बच गया। इन दोनों ने गाय काट रहे चार-पांच बदमाशों को इलाके में दैखा। जिसके बाद उन्हे रोकने और पकड़ने का प्रयास किया तो इन बदमाशों ने उल्टे गोली चला दी। जिसमें होमगार्ड को गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

गाय काटने वाले बदमाश मौके से फरार-

यह पूरी घटना मधु विहार स्टेशन के अधिकार क्षेत्र के तहत पुलिस उपायुक्त (पूर्व) के कार्यालय से मुश्किल से कुछ सौ मीटर की दूरी पर हुई है। अब मृत गाय का शव नाले के पास से बरामद किया गया जा चुका है। जहां बदमाश कथित तौर पर उसको काट रहे थे।

फरार बदमाशों को पकड़ने के लिए टीम का गठन-

होमगार्ड जोगिंदर को गोली लगने के बाद सतही घाव हुए हैं। मौके से आरोपी कार में सवार होकर फरार हो हैं। डीसीपी (पूर्व) प्रियंका कश्यप ने कहा कि यह मामला दर्ज किया गया है और संदिग्धों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया गया है।

जमानत पर बाहर आए आरोपी ने किया बच्ची का बलात्कार, पुलिस ने चलती बस से ऐसे किया गिरफ्तार

घटना को लेकर पुलिस अधिकारी ने कही यह बात-

पुलिस अधिकारी ने कहा कि होमगार्ड जोगिंदर, हेड-कांस्टेबल नवीन कुमार के साथ पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस पिकेट ड्यूटी पर थे, जब एक राहगीर ने उन्हें एक गाय के वध की सूचना दी। दोनों ने वहां जाकर अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों को रोकने की कोशिश की. जिसे देख आरोपियों ने कार में सवार होकर भागने की कोशिश की। दोनों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। उन्होंने कहा कि जोगिंदर और नवीन बाइक से गिर गए, जिसके बाद संदिग्धों ने उन पर गोलियां चला दीं। इसमें गोली जोगिंदर की कमर के पास लगी और उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान वो खतरे से बाहर हैं।

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button