दिल्ली

दिल्ली में महिला को सड़क पर घसीटने का वीडिया वायरल

दिल्ली के शालीमार बाग (Shalimar Bagh) में बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी। इस घटना का वीडियो  (Women Viral Video) अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। वीडियो में स्कूटी सवार दो व्यक्ति एक महिला को सड़क पर घसीटते हुए नजर आ रहे हैं।

दिल्ली के शालीमार बाग (Shalimar Bagh) में बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी। इस घटना का वीडियो  (Women Viral Video) अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। वीडियो में स्कूटी सवार दो व्यक्ति एक महिला को सड़क पर घसीटते हुए नजर आ रहे हैं। बताया गया कि स्कूटी सवार बदमाशों मे महिला का फोन छीनने की कोशिश की। लेकिन जब महिला ने अपना फोन नहीं छोड़ा, तो कुछ इस तरह से महिला को घसीटते हुए बीच सड़क छोड़ बदमाश फरार हो गए।

सड़क पर खड़े लोगों ने महिला को बचाया-

वीडियो में (Women Viral Video) साफ दिख रहा है कि महिला को गंभीर चोटे आई होंगी। जिस तरह से करीब 100 मीटर तक स्कूटी सवार बदमाशों ने महिला को सड़क पर घसीटा उसे देख वहां के लोग हक्का बक्का रह गए। सड़क पर चार पहिया से लेकर अन्य वाहन भी आ जा रहे थे। गलियमत रही की महिला किसी अन्य वाहन की चपेट में नही आई। जिससे उसकी जान तो बची ही साथ ही उसको चोटे भी कम लगी। यह वीडियो 16 दिसंबर का बताया जा रहा है।

राष्ट्रीय निशानेबाज Konika Layak ने की आत्महत्या, कोच ने किए ये कई खुलासे

इस वीडियो के ट्वीटर पर सौरभ त्रिवेदी नामक एक यूजर ने ट्वीट किया है। यूजर एक पत्रकार है जोकि गृह मंत्रालय, राजनीति और उड्डान क्षेत्र को रिपोर्ट करता है। इस वीडियो (Women Viral Video) को ट्वीट कर सौरभ ने लिखा,”#16दिसंबर को दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में लुटेरों ने एक महिला को बाइक पर लगभग 100 मीटर तक घसीटा। उसका एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। निर्भया कांड के नौ साल बाद भी राष्ट्रीय राजधानी में महिला सुरक्षा के मामले में कुछ भी नहीं बदला है।”

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक बार फिर से सवाल उठ रहे हैं। सवाल महिलाओं की सुरक्षा को लेकर ज्यादा हैं। निर्भया कांड के 9 साल हो गए हैं लेकिन अभी भी राजधानी दिल्ली में महिलाएं शुरक्षित नही हैं।

जांच में जुटी दिल्ली पुलिस-

स्थानीय पुलिस इलाके से मिले सीसीटीवी फुटेज के जरिए अपराधियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। यह कोई इकलौती घटना नहीं है, शालीमार बाग में पिछले महीने ही चार बदमाशों ने मिलकर एक 38 वर्षीय महिला और उसकी बेटी पर हमला किया था। जिसके बाद भी कई सवाल उठे लेकिन इस तरह की घटनाएं फिर भी बरकरार हैं।

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button