LJP सांसद प्रिंस राज पासवान पर लगा बलात्कार का आरोप, चिराग पासवान का नाम भी FIR में दर्ज
लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद प्रिंस राज पासवान (LJP MP Prince Raj Paswan) पर अदालत के आदेश के बाद दिल्ली पुलिस ने बलात्कार के आरोप का मामला दर्ज कर लिया है।

लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद प्रिंस राज पासवान (LJP MP Prince Raj Paswan) पर अदालत के आदेश के बाद दिल्ली पुलिस ने बलात्कार के आरोप का मामला दर्ज कर लिया है। एक महिला ने प्रिंस राज पासवान पर कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज नहीं किया था। जिसके बाद महिला ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। यह केस कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है।
दिल्ली पुलिस ने इन धाराओं में दर्ज किया केस-
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अदालत के निर्देश पर प्रिंस राज पासवान (Prince Raj Paswan) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने कहा, “अदालत का निर्देश गुरुवार को आया और कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।” लोजपा सांसद के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 376 (2) (के), 506, 201, 120 बी के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
देश के नाम COVID19 Vaccination को लेकर एक और रिकॉर्ड हुआ दर्ज, WHO ने दी बधाई
एफआईआर में आया चिराज पासवान का नाम-
इस एफआईआर में कथित तौर पर लोजपा प्रमुख चिराग पासवान (Prince Raj Paswan) का भी नाम लिखा गया है। चिराग पासवान पर कथित तौर पर अपने चचेरे भाई प्रिंस राज के खिलाफ कार्रवाई में देरी करने की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। याद दिला दें कि चिराग पासवान दिवंगत लोजपा प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के बेटे हैं।
यूपी में डेंगू की मार! साइकल पर बेटी को बैठा इलाज के लिए भटकते मजबूर माता-पिता
सांसद Prince Raj Paswan ने आरोपों से किया इंकार-
बिहार के समस्तीपुर से सांसद प्रिंस राज पर लगे बलात्कार के आरोप के बाद उन्होने कहा कि यह आरोप गलत हैं। उनको फंसाया जा रहा है। लेकिन सच्चाई क्या है इसका अभी सामने आना बाकी है। इसके लिए पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर अब जांच शुरु कर दी है।