मनोरंजन

पवन सिंह का नया गाना Kajra Katal Karwa Di हो रहा है हिट, सुनिए यहां

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह अपनी नई फिल्म "हम हैं राही प्यार के"  को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म का गाना Kajra Katal Karwa Di अब सोशल मीडिया प्लेटफोर्म पर भी हिट होने लगा है। 

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह अपनी नई फिल्म “हम हैं राही प्यार के”  को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म का गाना Kajra Katal Karwa Di अब सोशल मीडिया प्लेटफोर्म पर भी हिट होने लगा है।  यह फिल्म 15 अगस्त 2021 रविवार को बिहार और झारखंड के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस मूवी को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है, साथ ही साथ कुछ वीडियोस वायरल हो रहे हैं कि बिहार के सिनेमाघरों में शो हाउसफुल जा रहे हैं।

इसी बीच इस फिल्म का एक गाना “कजरा कत्ल करवा दी” (Kajra Katal Karwa Di) को एंटर 10 रंगीला के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। देखते ही देखते यह गाना सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ जिसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं की गाने को कुछ ही घंटों में लगभग 4 लाख व्यूज और 27 हजार लाइक्स मिल चुके हैं।

Bigg Boss OTT में Ridhima और Karan का खेल शुरु होने से पहले खत्म, रोते हुए मिली विदाई

इस गाने में सहर अफशा अपनी खास अदाओं से लोगों का ध्यान खींच रही हैं। हालांकि इस गाने में सहर अफशा के साथ पवन सिंह भी हैं मगर एक्ट्रेस ने ज्यादा दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। गाने में उनकी खूबसूरती और पवन सिंह के साथ रोमांटिक दिखना दिल को छू रहा है। वाकई इस गाने में उनकी खूबसूरती देखने लायक है। उनकी एक-एक तस्वीर फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं।

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button