क्रिकेट

मेंटर के रुप में घोषणा होते ही धोनी के खिलाफ किसने और क्यों की शिकायत, जाने सबकुछ यहां

T20 World Cup के लिए भारतीय टीम का एलान हो चुका है। एक तरफ जहां शिखर धवन (Shikhar Dhawan) का नाम लिस्ट में नही होने से फैंस को दुख हुआ। तो वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) का नाम सुनकर फैंस काफी खुश भी हुए।

T20 World Cup के लिए भारतीय टीम का एलान हो चुका है। एक तरफ जहां शिखर धवन (Shikhar Dhawan) का नाम लिस्ट में नही होने से फैंस को दुख हुआ। तो वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) का नाम सुनकर फैंस काफी खुश भी हुए। हालांकि धोनी टीम के साथ एक मेंटर की भूमिका में नजर आएंगे। लेकिन इस घोषणा के साथ ही एक विवाद ने भी जन्म ले लिया है। क्योंकि धोनी की भारतीय टीम के मेंटर के रूप में नियुक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है।

किस बुनियाद पर की गई धोनी के खिलाफ शिकायत-

BCCI की शीर्ष परिषद को गुरुवार को लोढ़ा समिति के सुधारों में हितों के टकराव के खंड का हवाला देते हुए पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम के मेंटर के रूप में नियुक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ के पूर्व आजीवन सदस्य संजीव गुप्ता ने शीर्ष परिषद के सदस्यों को एक पत्र भेजा है कि धोनी की नियुक्ति हितों के टकराव खंड का उल्लंघन है, जिसके तहत एक व्यक्ति दो पद धारण नहीं कर सकता है।

अस्पताल के फर्श पर पड़ी रही लाश, मडराते रहे कुत्ते, वीडियो वायरल होने से मची खलबली!

क्या है BCCI का संविधान-

धोनी चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल फ्रेंचाइजी के कप्तान भी हैं। इसको लेकर संजीव गुप्ता ने सौरव गांगुली और जय शाह सहित शीर्ष परिषद के सदस्यों को एक पत्र भेजा है। संजीव ने BCCI के संविधान के खंड 38 (4) का हवाला दिया है। जिसमें कहा गया है कि एक व्यक्ति दो अलग-अलग पदों पर नहीं हो सकता है। शीर्ष परिषद को इसके प्रभावों की जांच के लिए अपनी कानूनी टीम से परामर्श करने की आवश्यकता होगी। यह खबर पीटीआई के हवाले से सामने आई है।

धोनी को लेकर क्यों उठ रहे हैं सवाल-

महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल फ्रेंचाइजी टीम में खिलाड़ी हैं और दूसरी तरफ भारतीय क्रिकेट टीम के मेंटर होंगे। जिसकी वजह से यह सवाल उठ रहा है। एक समय पर दो अहम पद एक व्यक्ति के पास कैसे हो सकता है। क्योंकि दोनों पद अहम और अपनी अपनी जगह अलग अलग भी हैं।

Ganesh Chaturthi 2021 पर दिल्ली में लगी ये पाबंदी, भक्तों ने ऐसा किया तो पुलिस लेगी एक्शन

टीम इंडिया के लिए मेंटर के रुप में धोनी क्यों हैं जरुरी-

भारतीय क्रिकेट के इतिहास में सबसे सफल कप्तानों में से एक धोनी, भारत को दो विश्व खिताब दिला चुके हैं। जिसमें दक्षिण अफ्रीका में 2007 T20 विश्व कप और भारत में 2011 एकदिवसीय विश्व कप शामिल है। ऐसे में उनका मेंटर की भूमिका में टीम के साथ जुड़ना एक बड़े फैक्टर के रुप में देखा जा रहा है।

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button