देश

Air India: नए टाटा एयर इंडिया में क्‍या-क्‍या बदल रहा है? देखें वीडियो

टाटा के अधिग्रहण के साथ ही एयर इंडिया (Air India) के कामकाज के तरीके में बदलाव दिखने शुरू हो गए है। टाटा ने मुंबई से चार शहरों की एयर इंडिया की उड़ानों में इनहैंस्ड मील सर्विस शुरू कर दी है। टाटा ग्रुप (Tata Group) इस सेवा को चरणबद्ध तरीके से और फ्लाइट्स में भी लागू करेगा।

पूरी तरह से टाटा (Tata Group) की होने के बाद एयर इंडिया (New Air India) खासी बदल गई है। बदलाव पहले दिन से ही दिखना शुरू हो गए हैं। शुक्रवार को दिल्‍ली से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI 665 के पायलट कैप्‍टन वरुण खंडेलवाल ने ‘ऐतिहासिक’ अनाउंसमेंट की। उन्‍होंने कहा, ‘आप सबका स्‍वागत इस ऐतिहासिक उड़ान में करना चाहूंगा। आज एयर इंडिया सात दशक बाद पूरी तरह से टाटा ग्रुप का हिस्‍सा बन चुकी है। इस नए एयर इंडिया में आपका स्‍वागत है।’ ऐसे में नए एयर इंडिया यानि टाटा की एयर इंडिया में क्या-क्या बदल रहा है आइये आपको बताते है।

टाटा के अधिग्रहण के साथ ही एयर इंडिया के कामकाज के तरीके में बदलाव दिखने शुरू हो गए है। टाटा ने मुंबई से चार शहरों की एयर इंडिया की उड़ानों में इनहैंस्ड मील सर्विस शुरू कर दी है। टाटा ग्रुप इस सेवा को चरणबद्ध तरीके से और फ्लाइट्स में भी लागू करेगा।

नए एयर इंडिया की पहली फ्लाइट का देखें वीडियो

वहीं, देश के अन्य डोमेस्टिक एयरलाइंस से अलग हटकर एयर इंडिया (Air India) अपने सभी यात्रियों को सैंडविच और जूस जैसा वेजिटेरियन खाना परोसती है। टाटा ग्रुप ने इस सर्विस को और आगे बढ़ाया है।

चार साल के बाद मिला ये खाना-

मुंबई से न्युवार्क (Newark) जाने वाली फ्लाइट संख्या AI 191 और मुंबई से दिल्ली जाने वाली पांच फ्लाइट्स में शुक्रवार को नॉन-वेज खान भी परोसा गया और आने वाले समय में इस सर्विस को दूसरी फ्लाइट्स में भी उपलब्ध कराया जा सकता है। बता दें करीब चार साल के अंतराल के बाद इकोनॉमी क्लास के यात्रियों को नॉन-वेजिटेरियन खाना परोसा गया है।इस चीज़ पर होगा ज्यादा ध्यान-
टाटा संस (Tata Sons) ने अभी-अभी ही एयर इंडिया को टेकओवर किया है। ऐसे में इन कुछ बदलावों के अलावा ज्यादा कुछ बड़े बदलाव देखने को नहीं मिले हैं। ग्रुप इस बात को स्पष्ट कर चुका है कि वह अधिक स्मार्ट और अच्छी तरह से ग्रूम किए गए केबिन क्रू मेंबर्स पर ज्यादा ध्यान देगा और क्रू मेंबर्स पहले से ज्यादा स्मार्ट नजर आएंगे।

Shweta Tiwari ने कहा- मांफी मांगती हूं, आपने जो सुना वो गलत है!

जल्द होंगे ये बदलाव-

इसके अलावा, समय के पाबंद रहने के लिए एयरक्राफ्ट के दरवाजे डिपार्चर से 10 मिनट पहले बंद कर दिए जाएंगे। यात्रियों को अब गेस्ट कहकर संबोधित किया जाएगा। फ्लाइट के अंदर रतन टाटा का एक रेकॉर्डेड मेसेज भी सुनाने की प्लानिंग की जा रही है। इन तमाम बदलावों के बारे में फ्रंटलाइन स्टाफ को भी सूचना दे दी गई है।

RRB NTPC Protest बिहार के छात्रों का गुस्सा देख सुशील मोदी ने जोड़े हाथ!

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button