स्मार्टफोन

OnePlus Nord CE 2 5G: ब्रांड का सस्ता 5G स्मार्टफोन आज होगा लॉन्च, जानें कीमत

OnePlus Nord CE 2 5G को आज इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। ये स्मार्टफोन कंपनी का अफोर्डेबल स्मार्टफोन होने वाला है। स्मार्टफोन के साथ कंपनी अपने लेटेस्ट स्मार्ट टीवी OnePlus TV Y1S और Y1S Edge को भी लॉन्च करने वाली है।

चीनी टेक कंपनी OnePlus इंडिया में आज अपना अफोर्डेबल और सस्ता स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च करने वाली है। साथ ही कंपनी स्मार्ट टीवी भी इंडियन मार्केट में पेश करने वाली है। लॉन्च इवेंट के तहत कंपनी OnePlus Nord CE 2 5G को भारत में लॉन्च करेगी। जोकि OnePlus Nord CE का लेटेस्ट और बेहतर इम्प्रूवमेंट्स वाला फोन होगा। इससे पहले कंपनी ने कई फीचर्स कन्फर्म कर दिए थे। इस फोन में MediaTek Dimensity 900 प्रोसेसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन को दो कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा।ऐसे में ये फोन कब कब और कितने बजे लॉन्च होगा ये सब आपको इस आर्टिकल में बताएंगे…

Nord CE 2 5G ब्रांड सबसे अफोर्डेबल स्मार्टफोन-
OnePlus अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Nord CE 2 5G को इंडिया में 17 फरवरी यानी आज लॉन्च करने वाली है। लॉन्च इवेंट शाम 7 बजे से शुरू होगा। जिसे कंपनी के सोशल मीडिया चैनल्स से आप लाइव देख सकते हैं। स्मार्टफोन के साथ ही कंपनी अपने लेटेस्ट स्मार्ट टीवी OnePlus TV Y1S और Y1S Edge को भी लॉन्च करने वाली है।

OnePlus Nord CE 2 5G की संभावित कीमत-
कई लीक्स और रिपोर्ट के मुताबिक Nord CE 2 5G कंपनी का सस्ता प्रीमियम स्मार्टफोन होने वाला है। ऐसे में ये कितना सस्ता होगा और इसकी कीमत क्या होगी…ये तो लॉन्च के बाद ही पता चलेगा। लेकिन अनुमान के मुताबिक इंडिया में इस फोन की कीमत 23,999 रुपये से शुरू हो सकती है। इस कीमत में 6GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज दिया जा सकता है। जबकि इसके 8GB रैम की कीमत 25,999 रुपये हो सकती है। इसके अलावा, कंपनी ने पहले ही कन्फर्म कर दिया है कि OnePlus Nord CE 2 5G को दो कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। रेडर्स की माने तो Nord CE 2 5G को Bahama Blue और Gray Mirror कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। स्मार्टफोन की सेल लॉन्च होने के साथ ही शुरू हो सकती है।

Realme 9 Pro 5G: पॉकेट फ्रेंडली फोन हुआ लॉन्च, जाने कैसे खरीदे?

OnePlus Nord CE 2 5G के संभावित स्पेसिफिकेशन्स-

रिपोर्ट्स और खबरों के मुताबिक लेटेस्ट वनप्लस Nord CE 2 5G स्मार्टफोन में 6.3-इंच की AMOLED स्क्रीन दी जा सकती है, जो Full HD+ और HDR10+ को सपोर्ट करता है।इस फोन का रिफ्रेश रेट 90Hz का होने वाला है। कैमरा की बात करें तो इस फोन में आपको ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। जिसमें 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8-मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा और 2-मेगापिक्सल का सेंसर दिया जा सकता है। आगे की ओर फोन में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। पावर के लिए इसमें 4500mAh की बैटरी मिल सकती है।

ROG Phone 5s, ROG Phone 5s Pro Price In India: Asus के लेटेस्ट गेमिंग स्मार्टफोन इंडिया में हुए लॉन्च

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button