OnePlus Buds Z2: पानी में भी खराब नहीं होगा OnePlus का ये धांसू ईयरबड्स, जानें कीमत
OnePlus Buds Z2 11 मिमी ड्राइवरों से लैस है। इस ईयरबड में आपको 40 db तक के बैकग्राउंड नॉइज को कैंसिल करने। की क्षमता मिलती है। इसमें आपको तीन माइक-सेटअप मिलते है। जिनमें 520mAh की बैटरी मिलती है।
चीन की स्मार्टफोन मेकर कंपनी वनप्लस ने हाल में OnePlus Buds Z2 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी दावा है कि यह सिंगल चार्ज में लगभग 38 घंटे का पावर बैकअप देगी। यह 11mm ड्राइवरों से लैस है। 40mAh की दमदार बैटरी इसमें दी गई है। OnePlus का यह इयरबड्स वॉटरप्रूफ भी है। चीन के बाद कंपनी ने अब इसे ग्लोबल भी लॉन्च कर दिया है। OnePlus Buds Z2 पिछले साल लॉन्च हुए OnePlus Buds Z का अपग्रेड मॉडल है। आइए जानते हैं इसके फीचर्स और कीमत के बारे में सबकुछ…
OnePlus Buds Z2 की कीमत-
कंपनी ने OnePlus Buds Z2 को चीन के अलावा इसे ग्लोबल मार्केट में ऑफिशियली लॉन्च कर दिया है। इस इयरबड्स को अमेरिका में 99 डॉलर यानी करीब 7500 रुपए में लॉन्च किया गया है। जबकि यूरोप में इसे 99 यूरो यानी लगभग 8500 रुपए में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इसे पर्ल व्हाइट कलर वेरिएंट में पेश किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे ब्लैक वैरिएंट में भी लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा, इसके ओब्सीडियन ब्लैक वैरिएंट को 2022 में पेश किया जा सकता है। हालांकि, वनप्लस भारतीय बाजार में भी इस ईयरबड्स को कब लॉन्च करेंगी, इसके संबंध में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
OnePlus Buds Z2 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस-
वनप्लस बड्स Z2 11 मिमी ड्राइवरों से लैस है। इस ईयरबड में आपको 40 db तक के बैकग्राउंड नॉइज को कैंसिल करने। की क्षमता मिलती है। इसमें आपको तीन माइक-सेटअप मिलते है। जिनमें 40mAh की बैटरी मिलती है।
Oppo Find X4 MediaTek Dimensity 9000 प्रोसेसर के साथ जल्द होगा लॉन्च
बैटरी फीचर्स-
साथ ही इसके चार्जिंग केस में 520mAh की बैटरी मिलती है। जो सिंगल चार्ज में 38 घंटे का तक पावर देती है। इसके अलावा, इसमें आपको फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। ऐसे में ईयरबड की बैटरी डाउन हो जाए, तो आप इसे कम कम समय में चार्ज कर सकते हैं जो 5 घंटे और 10 मिनट का प्लेबैक समय देते है।
Realme GT 2 Series: लॉन्च से पहले लीक हुई डिटेल, जानें फीचर्स और कीमत
पानी से रहेगा सुरक्षित-
OnePlus Buds Z वॉटरप्रूफ तकनीक के साथ आता है।पानी और पसीने से बचाव के लिए इसमें आपको IP55 रेट की तकनीक मिलती है। कनेक्टिविटी के संबध में इसमें ब्लूटूथ 5.2 वर्जन का सपोर्ट मिलता है।