आईपीएल

MI Vs CSK: अगर ऐसा हुआ तो Rohit Sharma आज के मैच में रच देंगे इतिहास

MI और CSK के बीच मुकाबले में रोहित के पास इतिहास रचने का मौका है। क्योंकि कुल मिलाकर टी20 क्रिकेट की बात करें तो रोहित सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में आठवें नंबर पर हैं।

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने अपना छह-दिनों का क्वॉरेंटाइन टाइम पूरा कर लिया है। इसी के साथ पांच बार की IPL चैंपियन का नेतृत्व करने के लिए पूरी तरह से तैयार हो गए हैं। UAE में पहला मुकाबला MI और CSK के बीच होगा जोकि आईपीएल के इतिहास में दो सबसे सफल फ्रेंचाइजी हैं। इन दोनों टीमों ने आपस में आठ खिताब जीते हैं। आईपीएल के सबसे सफल कप्तान की श्रेणी में रोहित पहले नंबर पर आते हैं।

छक्के लगाने में आठवें नंबर पर रोहित-

MI और CSK के बीच मुकाबले में रोहित के पास इतिहास रचने का मौका है। क्योंकि कुल मिलाकर टी20 क्रिकेट की बात करें तो रोहित सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में आठवें नंबर पर हैं। इस सूची में क्रिस गेल शीर्ष पर हैं, जबकि कीरोन पोलार्ड, आंद्रे रसेल, ब्रेंडन मैकुलम, शेन वॉटसन, एबी डिविलियर्स और आरोन फिंच, रोहित से आगे हैं।

इतिहास रचने से सिर्फ 3 छक्के दूर रोहित शर्मा-

रोहित ने अब तक T20 फॉर्मेट में कुल 397 छक्कों लगाए हैं। अब सिर्फ 3 और छक्के लगाने के बाद रोहित 400 के क्लब में शामिल हो जाएंगे। और अगर ऐसा होता है रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट के इतिहास में T20 क्रिकेट में 400 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय हो जाएंगे।

IPL 2021: दुबई, शारजाह और अबू धाबी स्टेडियम में जाने वाले फैंस के लिए जारी की गई ये गाउडलाइन, यहां जाने पूरी डिटेल

रोहित शर्मा ऐसे पहुंचे इस मुकाम पर-

रोहित के कुल 397 छक्कों में से 224 आईपीएल में आए हैं, जिनमें से 173 MI के लिए खेलते हुए आए हैं जबकि
रोहित ने अपने आईपीएल करियर में शेष 51 छक्के पहले तीन सीज़न के दौरान लगाए, जब वह डेक्कन चार्जर्स के लिए खेल रहे थे। इसके अलावा, वह भारत, भारत ए, इंडियंस और मुंबई (सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में) के लिए खेलते हुए छक्के लगा चुके हैं।

300 छक्कों का रिकॉर्ड सिर्फ इन भारतीयों के नाम-

बता दें कि टी20 क्रिकेट में सिर्फ चार खिलाड़ियों ने 300 से ज्यादा छक्के लगाए हैं। रोहित के बाद सुरेश रैना (324), विराट कोहली (315) और एमएस धोनी (303) हैं।

CSK Vs MI: इस तरह से छक्के लगाकर MS Dhoni निकालेंगे MI के गेंदबाजों के पसीने, सामने आया वीडियो

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button