आईपीएल

IPL 2021: आईपीएल में इन छह खिलाड़ियों पर होगी सबकी नज़र

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) हर साल कुछ नया लेकर आता है। इस बार भी इसकी शुरुवात आईपीएल (IPL 2021) ऑक्शन से शुरू हो गई है। ऑक्शन में कई गजब के सौदे हुए हैं। वहीं, Glenn Maxwell को RCB ने सबसे ऊंचे दाम में खरीदा।

IPL 2021: इंडियन प्रीमीयर लीग यानी आईपीएल का हर सीजन गजब का होता है। ढेरों रिकॉर्ड बनते हैं, टूटते हैं। ऑक्शन में खिलाड़ियों की कीमतें आसमान छूती हुई नज़र आती हैं, तो वही मैदान में दर्शकों से भरे स्टेडियम में गेंद। हर चौके और छक्के पर लहराती चियर लीडर्स।हर चीज मनोरंजन से भरपूर नज़र आती हैं। ऐसे में ऑक्शन पर भी सबकी नज़र होती है। बड़ी-बड़ी कीमतों पर बिके खिलाड़ियों पर भी सबकी नज़रें टिकी रहती है। खासकर आईपीएल टीम के मालिकों की, जिन्होंने ऊंची कीमतों पर इन खिलाड़ियों को खरीदा होता है। ऐसे में इस बार के आईपीएल (IPL) ऑक्शन में ऑलराउंडर्स पर जमकर बोलियां लगाईं गईं। हालांकि, 17 करोड़ की बड़ी राशि देकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने विराट कोहली (Virat Kohli) को टीम में बरकरार रखा है। लेकिन कुछ ऐसे भी खिलाड़ी भी है जिनपर सबकी नजरें टिकी हुई है। आइए जानते है उनके बारे में…

IPL 2021 में इन छह खिलाड़ियों पर होंगी सबकी निगाहें-

क्रिस मौरिस, ऑलराउंडर (साउथ अफ्रीका)-
साउथ अफ्रीका के हरफनमौला खिलाड़ी क्रिस मौरिस (Chris Morris) आईपीएल 14 (IPL 2021) के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। जहां पिछले साल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इन्हे रिलीज़ कर दिया था। वहीं इस साल क्रिस मौरिस के लिए 75 लाख के बेस प्राइस से शुरू हुई बोली से उन्हें 16.25 करोड़ की बड़ी कीमत पर राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने खरीद लिया। जिस कारण क्रिस मौरिस आईपीएल -14 के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए।

काइले जेमिसन, ऑलराउंडर (न्यूजीलैंड)-
न्यूजीलैंड के बेहतरीन ऑलराउंडर काईल जेमिसन (kyle Jamieson) आईपीएल -14 के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी है। इन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 15 करोड़ रुपए में खरीदा है। ऐसे में जेमिसन पर भी सबकी निगाहें टिकी रहेंगी।

ग्लेन मैक्सवेल, ऑलराउंडर (ऑस्ट्रेलिया)-
ऑस्ट्रेलिया के फुर्तीले और चुस्त दुरुस्त बल्लेबाज़ ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) तो प्रत्येक आईपीएल सीजन में अपनी बल्लेबाज़ी और लुक्स के चलते चर्चा में ही रहते है। आईपीएल में उनके बल्ले से रन निकले या ना निकले लेकिन आईपीएल के ऑक्शन में हर साल उनकी कीमत में ज़रूर इजाफा होता है। हालांकि, वे एक बेहतरीन खिलाड़ी भी है। जिस कारण इस बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने उन्हें 14.25 करोड़ रुपए में खरीदकर टीम में शामिल किया है और बल्लेबाज़ी विभाग को मजबूती प्रदान करने कि कोशीश की है। ऐसे में अब देखना ये होगा की मैक्सवेल आरसीबी की उम्मीदों पर कितना खरा उतर पाते हैं।

कृष्णप्पा गौतम, ऑलराउंडर, अनकैप्ड (भारत)-
कर्नाटक के अनकैप्ड खिलाड़ी कृष्णप्पा गौतम (Krishnappa Gautam) को 9.25 करोड़ रूपए की कीमत में खरीदकर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने सबको चौंका दिया। हालांकि, शुरुआत में तो कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और चेन्नई, दोनों टीम के बीच कृष्णप्पा गौतम को खरीदने की होड़ लगी रही। लेकिन आखिरकार अंत में चेन्नई ने उन्हें केवल 20 लाख के बेस प्राइस से उठाकर 9.25 करोड़ रुपए में खरीद ही लिया। इसके साथ ही कृष्णप्पा आईपीएल 2021 के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं। अब देखना ये होगा कि कृष्णप्पा चेन्नई के लिए क्या कमाल दिखा पाते हैं।

शाहरुख खान, बैट्समैन (भारत)-
तमिलनाडु के बल्लेबाज़ शाहरुख खान (Shahrukh Khan) को खरीदने के लिए भी पंजाब किंग्स (PK) के अलावा बेंगलुरु और दिल्ली (DC) ने भी दिलचस्पी दिखाई। लेकिन पंजाब किंग्स ने अंत में उन्हें 5.25 करोड़ रुपए में खरीद लिया। वहीं, घरेलू क्रिकेट में जोरदार प्रदर्शन कर रहे शाहरुख भी इस बात से बेखबर थे की उन्हें 20 लाख के बेस प्राइज से आगे भी इतनी ऊंची कीमत और खरीदा जायेगा। ऐसे में अब देखना ये होगा कि शाहरुख मालिकों की उम्मीदों पर कितना खरा उतर पाते हैं।

ISRO ने PSLV-C51/Amazonia-1 के साथ लॉन्च किए 18 सैटेलाइट, देखें लाइव वीडियो

अर्जुन तेंदुलकर, बल्लेबाज़ (भारत)-
अपने पिता के विपरीत बांए हाथ के बल्लेबाज़ अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को मुंबई इंडियंस (MI) ने 20 लाख रुपए के बेस प्राइस पर ही खरीदा। अब देखना ये होगा की पिता यानि सचिन तेंदुलकर की छवि के अलावा वे अपनी अलग पहचान बनाने में कितना कामयाब रहते हैं।

महिला दिवस से पहले मिली बड़ी सौगात, डीएसपी बनी हिमा दास

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button