आईपीएल

IPL 2021 Updates: Delhi Capitals को लगा झटका, करनी पड़ी खिलाड़ियों की अदला-बदली

Delhi Capitals की टीम को टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले ही एक झटका लग गया है। IPL 2021 से टीम के स्पिनर मनिमारन सिद्धार्थ (Siddharth Manimaran) चोटिल होने की वजह से अब बाहर हो गए हैं।

इसी हफ्ते से शुरू होने जा रही हैं इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के 14वें सीजन के बचे हुए मुकाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के बचे हुए 31 मुकाबले 19 सितंबर से 15 अक्टूबर से बीच UAE में होंगे। Delhi Capitals की टीम को टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले ही एक झटका लग गया है। IPL 2021 से टीम के स्पिनर मनिमारन सिद्धार्थ (Siddharth Manimaran) चोटिल होने की वजह से अब बाहर हो गए हैं।

Siddharth Manimaran की जगह Kulwant ने ली-

बायें हाथ के स्पिनर मनिमारन सिद्धार्थ चोटिल होने के कारण बाहर हुए। जिनकी कमी को टीम में पूरी करने के लिए बायें हाथ के तेज गेंदबाज कुलवंत खेजरोलिया को टीम में शामिल कर लिया है। टीम को उम्मीद है कि चोटिल मनिमारन की जगह कुलवंत अच्छे से भर पाएंगे।

अभ्यास के दौरान Siddharth Manimaran हुए थे चोटिल-

बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स ने कहा कि IPL 2021 में सिद्धार्थ चोटिल होने के कारण नहीं खेल पाएंगे। दुबई में अभ्यास के दौरान 23 वर्षीय यह खिलाड़ी चोटिल हो गया था। गेंदबाज के रूप में दिल्ली कैपिटल्स के कुलवंत नेट बायो-बबल का हिस्सा हैं और अब उन्हें मुख्य टीम में शामिल कर लिया गया है।

IPL 2021: 7 ऐसी चीज़ें जो बनाएंगी आईपीएल 2021 को पिछले आईपीएल से कुछ अलग

शानदार प्रदर्शन कर रही है Delhi Capitals-

पिछले सीजन में उप विजेता रही दिल्ली की टीम ने इस सीजन में भी काफी शानदार खेल दिखाया है। टीम नए कप्तान रिषभ पंत के नेतृत्व में खेलने उतरी थी। पूरी तरह से अय्यर के अब फिट होने से टीम को मजबूती मिलेगी।

IPL 2021 MI Vs RCB: चौके-छक्के वाली पारी के साथ छाए AB D और Glenn Maxwell

IPL 2021 में टॉप पर है Delhi Capitals की टीम-

इस वक्त अंक तालिका में टॉप पर चल रही दिल्ली की टीम 8 में से कुल 6 मुकाबलों में जीत हासिल कर चुकी है। दिल्ली के खाते में 12 अंक हैं। वहीं महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स की टीम दूसरे स्थान पर है। जिसने 7 में से 5 मैच जीते हैं। जबकि इस तालिका में विराट कोहली की रायल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम तीसरे स्थान पर है।

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button