दिल्लीदेश

Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस पर नृत्य के माध्यम से जनजातीय और लोक कला का उत्सव

गणतंत्र दिवस समारोह में ‘जयति जय मम भारतम्’ की एक विशेष प्रस्तुति का आयोजन किया जाएगा। यह नृत्य-निर्देशित कलात्मक प्रस्तुति संस्कृति मंत्रालय द्वारा तैयार की गई है। इसे भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में उन्हें श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से प्रस्तुत किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में भारत के जनजातीय और लोक कलाओं की समृद्ध और विविध परंपरा को जीवंत किया जाएगा।
 
इस प्रस्तुति में देशभर से 5000 से अधिक लोक और जनजातीय कलाकार हिस्सा लेंगे, जो युवा शक्ति, नारी शक्ति और कलात्मक धरोहर का प्रतीक बनेंगे। ये कलाकार भारतीय संस्कृति की विविध छटाओं और धरोहर को प्रस्तुत करेंगे। ‘जयति जय मम भारतम्’ कार्यक्रम विकसित भारत, ‘विरासत भी विकास भी’ और ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की अवधारणाओं को बढ़ावा देने के साथ ही भारतीय संस्कृति की उत्कृष्टता और एकता का संदेश देगा।
 
‘जयति जय मम भारतम्’ की एक विशेष प्रस्तुति को लेकर संगीत नाटक अकादमी की चेयरमैन डॉ संध्या पुरेचा ने डी डी न्यूज़ से खास बातचीत में बताया कि आप सभी जानते है कि भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती मनाई जा रही है। इस विशेष कार्यक्रम की खास बात यह है कि भारत के सभी राज्यों से लोक और जनजातीय कलाकारों को चुना गया है। महाराष्ट्र से कोली नृत्य, गुजरात से गरबा और असम से बिहू को यहां प्रस्तुत किया जा रहा है। लोक और जनजातीय कलाओं का ऐसा अनोखा संगम और मेला शायद ही पहले किसी ने देखा हो। यह विशेष प्रस्तुति कर्तव्य पथ और दर्शन गैलरी के सामने आयोजित की जाएगी।

Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े
Back to top button
Micromax In Note 2