P.V. Sindhu के साथ Badminton Court में दो-दो हाथ करती दिखीं Deepika, जल्दी आएगी Biopic
बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अब जल्द ही आपको विश्व चैंपियन शटलर पी.वी. सिंधु (Shuttler P.V. Sindhu) की भूमिका में पर्दे पर नजर आएंगी। इसके लिए अब दीपिका पादुकोण ने Biopic की तैयारियां भी शुरु कर दी हैं।

बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अब जल्द ही आपको विश्व चैंपियन शटलर पी.वी. सिंधु (Shuttler P.V. Sindhu) की भूमिका में पर्दे पर नजर आएंगी। इसके लिए अब दीपिका पादुकोण ने Biopic की तैयारियां भी शुरु कर दी हैं। हाल में दीपिका को पी.वी. सिंधु के साथ बैडमिंटन खेलते हुए देखा गया। जिसकी तस्वीर और वीडियो खुद अभिनेत्री दीपिका ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की।
दीपिका ने पी.वी. सिंधु के साथ शेयर की तस्वीर-
दीपिका अपनी आने वाली फिल्म जोकि पी.वी. सिंधु के जीवन पर बन रही है। उसको लेकर काफी उत्साहित नजर आ रही हैं। हाल ही में प्रैक्टिस के दौरान ली गई फोटो और एक शोर्ट वीडियो को दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया। जिसको देख सभी फैंस चौक गए। क्योंकि इससे पहले किसी को नहीं पता था कि दीपिका, पी.वी. सिंधु पर बन रही बायोपिक में मुख्य किरदार निभाएंगे। शेयर की गई तस्वीरों में दोनों इंडोर कोर्ट पर बैडमिंटन का जोरदार खेल खेलते नजर आ रही हैं।
दीपिका पादुकोण के पिता भी थे बैडमिंटन खिलाड़ी-
याद दिला दें कि अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के पिता का नाम प्रकाश पादुकोण है जोकि एक पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। प्रकाश पादुकोण ने 1980 में विश्व नंबर १ का दर्जा बैडमिंटन में अपने नाम किया था। उसी वर्ष वह ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप जीतने वाले पहले भारतीय भी बने थे। उन्हें भारत सरकार द्वारा 1972 में अर्जुन पुरस्कार और 1982 में पद्म श्री से सम्मानित किया जा चुका है।
View this post on Instagram
17 लाख रुपये कमाने वाला यूपी का LLB किसान खेत में उगाता है यह फसल
रणवीर, दीपिका के साथ नजर आईं थी पी.वी. सिंधु-
दीपिका अपने पति अभिनेता रणवीर के साथ सिंधु से मुंबई में डिनर पर भी मिल चुकी हैं। तब रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वर्ली के एक रेस्तरां में रात के खाने से एक सेल्फी पोस्ट की थी। “स्मैशिंग टाइम!” रणवीर ने इस तस्वीर को उस समय कैप्शन दिया था।
View this post on Instagram
ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला-
पी. वी. सिंधु हाल ही में अगस्त में हुए टोक्यो2020 में बैडमिंटन में कांस्य पदक जीतने के बाद दो ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं, जिन्होंने रियो 2016 में रजत पदक को अपने नाम किया था।