व्यापार

ई-श्रम खोल रहा कार्डधारकों की किस्मत, अकाउंट में पाए इतने पैसे? जानें कैसे?

अगर आपने ई-श्रम कार्ड बनवाया है तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी हो सकती है। क्यूंकि ई-श्रम कार्डधारकों के लिए ऑफर सामने आ रहा है। जिससे आप अपने अकाउंट में घर बैठे पैसे पा सकेंगे। यहां जानिए सभी जानकारी।

नई दिल्ली: कोरोना काल के बाद से लोगों की आर्थिक कमियां काफी ज्यादा बढ़ गयी है। बहुत से लोग बेरोजगार हो गए हैं। अब जाकर लोगों की समस्या थोड़ी कम होते दिखाई दे रही है। आपको बात दें कि केंद्र और राज्य भी गरीब लोगों की मदद के लिए सामने आ रही है। क्या आपने अपना ई-श्रम कार्ड बनवाया है?। अगर आपने ई-श्रम बनवाया है तो आप अब घर बैठे बैठे अकाउंट में इतने रुपये पा सकते हैं। ई-श्रम कार्ड से जुड़ी समस्यों का हाल जानने के लिए इस खबर को पूरा जरूर पढ़े।

असंगठित वर्ग से जुड़े श्रमिकों को अगले किस्त का बेसब्री से इंतजार रहता है। जिसका इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। बताते चले कि 31 दिसंबर 2021 तक ई-श्रमिक कार्ड योजना से आप जुड़े हैं तो इसी के आखिर तक आपको 500 रुपये वाली किस्त आने ही वाली होगी। देश में केंद्र सरकार की तरफ से कई तरह की योजनाएं चलाई जाती हैं। अगर बात करें यूपी की सरकार की तो उनके ओर से लेबर वर्ग को आर्थिक सहायता देने के लिए यह योजना चलाई जाती है।

आपको बता दें कि ई-श्रम योजना एक ऐसी स्कीम है, जिसमें लोगों को आर्थिक मदद के साथ-साथ और भी कई अन्य तरह के फायदे प्राप्त होते रहते हैं। ऐसे में केंद्र सरकारों की तरफ से पहली किस्त भी जारी कर दी गई है। फरवरी महीने में आपको 500 रुपये की कीमत   ही वर्कर के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया जायेगा। इसके अलावा आपको इस बात की भी पुष्टि कर दें कि ई-श्रम में किस्त के साथ-साथ इसमें कई तरह की फायदे मिलते हैं जैसे किस्तों में आर्थिक फायदे, 2 लाख रुपये का बीमा कवर, घर बनाने के लिए पैसों की मदद, कई कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आदि। ये सब श्रम विभाग की योजनाओं द्वारा लोगों को दिए जाएंगे।

पूरे साल कहां व्यस्त रहने वाली है Team India, जानें यहां पर

ई-श्रम विभाग ने फरवरी महीने के साथ ही मार्च की 500 रुपये की किस्त का भुगतान भी दो मार्च तक करने का निर्देश कर दिया है। इसके अलावा आपको बता दें कि ई-श्रम पोर्टल पर अबतक करीब 25 करोड़ असंगठित मजदूर अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। आप सीधे ई-श्रम पोर्टल पर जाकर ही इस जुड़ी सभी जानकारी ले सकते हैं।

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button