OnePlus इस साल ला रहा धमाकेदार Smartphones, जल्द लॉन्चिंग को हैं तैयार
पॉपलुर स्मार्टफोन मेकर कंपनी OnePlus भारत में अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन्स लॉन्च करने की तैयारी में है। 2022 में आने वाले कुछ महीनों में OnePlus अपने कई बजट प्रीमियम समर्टफोन भारत में लॉन्च करने वाली है।

लेटेस्ट जानकारी और लीक्स के मुताबिक मार्च में वनप्लस 10 प्रो को लॉन्च करेगी। उसके बाद कंपनी अगले महीने अप्रैल में OnePlus Nord CE 2 5G Light, वहीं, अप्रैल के अंत में या मई की शुरुआत में OnePlus Nord 2 T को लॉन्च कर सकती है। इसके अलावा, OnePlus 10 R को मई में, OnePlus Nord 3, जिसे OnePlus Nord Pro भी कहा जा सकता है, जुलाई 2022 में लॉन्च किया जाएगा। OnePlus 10 Ultra स्मार्टफोन को 2022 की तीसरी तिमाही में लॉन्च किया जाएगा। वही, OnePlus 10 Ultra स्मार्टफोन को देश में इस साल वनप्लस की ओर से आखिरी लॉन्च कहा जा रहा है।
बता दें, इस महीने के अंत में वनप्लस कंपनी भारत में OnePlus 10 Pro लॉन्च कर सकती है। वनप्लस 10 प्रो कंपनी का लेटेस्ट फ्लैगशिप स,समर्टफोन की पेशकश है जिसे पहले चीन में लॉन्च किया जा चूका है। वनप्लस 10 प्रो स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 चिपसेट के साथ आता है और इसे भारत में 54,000 रुपए की कीमत के आसपास लॉन्च किया जा सकता है।
जबकि OnePlus Nord CE 2 5G Light स्मार्टफोन इस साल की शुरुआत में लॉन्च किए गए OnePlus Nord CE 2 5G के सस्ते और अधिक टोंड डाउन एडिशन के रूप में आने की उम्मीद है। वनप्लस नोर्ड सीई 2 लाइट की कीमत भारत में लगभग 20,000 रुपए होने की उम्मीद है।
OnePlus 9RT, OnePlus Buds Z2 भारत में आज होंगे लॉन्च, जानें फीचर्स और प्राइस
इसके अलावा, वनप्लस 10 अल्ट्रा स्मार्टफोन को लॉन्च करने की भी अफवाह इंटरनेट पर फ़ैल रहीं है। ख़बरों के मुताबिक वनप्लस की ओर से एक अल्ट्रा-प्रीमियम समर्टफोन की पेशकश होगी जोकि वनप्लस 10 प्रो के नाम से इंडियन मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, इस साल अभी तक ‘T’ सीरीज के समर्टफोन (OnePlus 10T) की कोई रिपोर्ट नहीं आई है। पिछले साल भी, OnePlus ने OnePlus 9T को छोड़ OnePlus 9RT को भारत और अन्य बाजारों में लॉन्च किया था।
OnePlus Nord CE 2 5G: ब्रांड का सस्ता 5G स्मार्टफोन आज होगा लॉन्च, जानें कीमत