देश

NCRB 2020: महिलाओं के खिलाफ क्राइम में यूपी टॉप पर, सबसे ज्यादा राजस्थान में हुए बलात्कार

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) द्वारा संकलित आंकड़ों के अनुसार, राजस्थान में साल 2020 में 5 हजार 310 बलात्कार से जुड़े मामले दर्ज किए गए। जोकि देशभर में सबसे ज्यादा है।

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) द्वारा संकलित आंकड़ों के अनुसार, राजस्थान (Rajasthan) में साल 2020 में 5 हजार 310 बलात्कार से जुड़े मामले दर्ज किए गए। जोकि देशभर में सबसे ज्यादा है। राजस्थान के बाद देश में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) का नाम है। इस सूंचि में दूसरे नबंर पर मौजूद उत्तर प्रदेश में कुल बलात्कार के 2769 मामले दर्ज हुए।

तीसरे और चौथे स्थान पर आया इन राज्यों का नाम-

महिलाओं के खिलाफ बलात्कार जैसे अपराधिक मामलों में देशभर में तीसरे नंबर पर मध्यप्रदेश है। मध्यप्रदेश में साल 2020 में कुल 2 हजार 339 बलात्कार के मामले दर्ज किए गए। जबकि महाराष्ट्र इस अपराध की इस सूची में चौथे नंबर पर है। महाराष्ट्र में NCRB के डेटा के मुताबिक 2 हजार 61 बलात्कार के मामले दर्ज हुए।

राकेश टिकैत ने फिर भरी हुंकार, अबकी बार ‘अल्लाह हू अकबर’ नहीं बल्की सीधे दी ये चेतावनी

बलात्कार के मामले में सबसे खराब है राजस्थान की स्थिति-

देशभर में बलात्कार के मामलों में राजस्थान का ट्रैक रिकॉर्ड सभी राज्यों में सबसे खराब रहा। इसके बावजूद भी राजस्थान में साल 2020 में महिलाओं के खिलाफ साल 2019 में हुए कुल अपराधों से 16 प्रतिशत कम अपराध दर्ज किए गए। राजस्थान की बात करें तो महिलाओं के खिलाफ दर्ज हुए अपराधों की कुल संख्या साल 2020 में 34 हजार 535 है। बता दें कि राजस्थान में फिलहाल के लिए कांग्रेस की सरकार है और अशोक गहलोत मुख्यमंत्री हैं।

डेंगू और बुखार के प्रकोप से यूपी बेहाल, फिरोजाबाद और कासगंज में गई इतने लोगों की जान

महिलाओं के खिलाफ अपराध में सबसे ऊपर है यूपी-

देशभर में महिलाओं के खिलाफ सबसे ज्यादा अपराधिक मामले उत्तर प्रदेश में दर्ज हुए। यहां साल 2020 में 49 हजार 835 मामले दर्ज हुए। जोकि कुल मामलों की संख्या में राजस्थान से कही ज्यादा हैं। वर्तमान में उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार है और योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री हैं। इस आंकड़ों को देख समझा जा सकता है कि प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर क्या प्रबंध हैं।

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button