आईपीएल

CSK फैंस के लिए बड़ी राहत कप्तान धोनी ने कर दिया यह अंतिम वादा

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों के बीच, धोनी ने शनिवार को कहा कि उनका आखिरी टी20 'उम्मीद है कि चेन्नई में ही होगा'।

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों के बीच, धोनी ने शनिवार को कहा कि उनका आखिरी टी20 ‘उम्मीद है कि चेन्नई में ही होगा’।

सीएसके के जश्न समारोह ‘द चैंपियंस कॉल’ को संबोधित करते हुए धोनी ने कहा, “मैं इसके बारे में सोचूंगा, बहुत समय है, अभी हम नवंबर में हैं। आईपीएल 2022 अप्रैल में खेला जाएगा। मैंने हमेशा अपने क्रिकेट की योजना बनाई है। आप जानते हैं कि मैंने अपना आखिरी मैच रांची में खेला था। इसलिए उम्मीद है कि मेरा आखिरी टी 20 चेन्नई में होगा। चाहे वह अगले साल हो, या पांच साल के समय में, हम वास्तव में नहीं जानते, धोनी ने शनिवार के कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा।

गौरतलब है कि धोनी की कप्तानी में सीएसके ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर यूएई में अपना चौथा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) का खिताब जीता था। इससे पहले सीएसके ने 2010, 2011 और 2018 में भी आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था। फ्रेंचाइजी ने 2010 और 2014 में चैंपियंस लीग टी20 भी जीता था।

Pakistan की हार पर भारत के लोगों का यह है रिएक्शन

महेंद्र सिंह धोनी हमेशा से ही भारतीय क्रिकेट टीम और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए लक्की रहे हैं। उनकी कप्तानी में दोनों ही टीमों ने उन मुकामों को हासिल किया है जिनकों हासिल करना हर एक टीम का सपना होता है। धोनी को क्रिकेट में सबसे सफल कप्तान भी माना गया है।

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button