एजुकेशन

ना ताले की जरुरत, ना ही दरवाजे की, यह है देश की सबसे सुरक्षित जगह

लेकिन दुनिया में एक ऐसी जगह भी है जहां लोग ताले का नाम भी नहीं जानते हैं। यह जगह भारत (India) के महाराष्ट्र (Maharashtra) में जिसका नाम शनि शिंगणापुर (Shani Shingnapur) है। 

कीमती वस्तुओं की सुरक्षा के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं। अलीगढ़ के ताले से लेकर टच स्क्रीन तक का लॉक लगाते हैं। फिर भी चोरी होने का खतरा बना रहता है। लेकिन दुनिया में एक ऐसी जगह भी है जहां लोग ताले का नाम भी नहीं जानते हैं। यह जगह भारत (India) के महाराष्ट्र (Maharashtra) में जिसका नाम शनि शिंगणापुर (Shani Shingnapur) है।

दुनियाभर में फेमस है शनि शिंगणापुर गांव-

इस जमाने में शनि शिंगणापुर (Shani Shingnapur) ही ऐसी जगह है, जहां कोई दरवाजे का इस्तेमाल नहीं करता है। भारत जैसे बड़े प्रगतिशील देश में यहां ना कोई घरों में और ना ही दुकानों में ताला तो दूर की बात है दरवाजा तक नहीं लगाता है। यहां सब कुछ सुरक्षा के बिना खुला रहता है, फिर भी यहां लोगों का एक रुपया तक चोरी नहीं होता है।

शनि शिंगणापुर गांव का राज क्या है-

शनि शिंगणापुर (Shani Shingnapur) एक छोटा सा गांव है जोकि महाराष्ट्र राज्य में स्थित है। यहां रहने वाले लोगों का मानना है कि यहां कि रक्षा स्वंय शनि देव करते हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार लगभग 300 साल पहले कि बात है, जब इस गांव में बाढ़ आई थी। तभी अचानक से 1.5 मीटर का एक काला पत्थर लोगो को गांव में एक पेड़ के किनारे दिखा, जिसे गांव के लोगों ने तोड़ के हटाने की कोशिश की तो उससे अचानक से खून निकालने लगा। खून देखते ही सभी लोग डर गए।

घरो से लोगों ने हटा दिए दरवाजे-

उसी रात को गांव के मुखिया के सपने में शनि देव आए और उस पत्थर को स्थापित करने का आदेश दिया। साथ ही शनि देव ने गांव कि रक्षा करने का वादा भी किया। जिसके बाद वहां शनि देव का मंदिर बनाया गया और गांव वाले मानने लगे गए कि, अब उनकी रक्षा शनि देव करेगें। जिसके बाद वहां के लोगों ने अपने घरों से दरवाजे हटा दिए।

शनि देव के प्रकोप से डरते हैं लोग-

शनि देव के प्रकोप से बड़े से बड़ा आदमी डरता है। जिससे कोई हिम्मत तक नहीं करता शनि देव के राज में कोई गलत काम करने के लिए। यही मानते हुए गांव के सभी लोग बेफ्रिक होकर बिना दरवाजे के रहते हैं। उनका मानना है कि शनि देव उनकी रक्षा करेंगे और यही बात यहां की नई पीढ़ी भी मानती है।

Shani Shingnapur Mandir Images
Photo Source: Social Media

जानिए Prithviraj की Real Story में चाचा कन्ह की प्रतिज्ञा, Sanyogita का प्यार, MD Guari से वार, और Jaychand का धोखा, सबकुछ यहां

पुलिस स्टेशन में आज तक कोई केस दर्ज नहीं-

खबरों कि माने तो यहां 2015 में पहली बार पुलिस स्टेशन (Shani Shingnapur Police Station) बनाया गया जिसमें आज तक कोई गिरफ्तार नहीं हुआ है। साथ ही यहां पहला बैंक 2011 में खोला गया। जिसमें इलेकट्रोमेगनेटिक लॉक लगाया गया है, जिसकी वजह से वहां भी दरवाजा नहीं है। इसी इतिहास को मानते हुए आज भी वहां रोज 40 हजार श्रद्धालु मंदिर में शनि देव के दर्शन करने आते हैं।

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button