देश

Mumbai Local: फरवरी से शुरू होगी मुंबई लोकल, जान लें ये सभी नियम

आम जनता को केवल तीन टाइम स्लॉट में मुंबई लोकल ट्रेनों (Mumbai Local) से यात्रा करने के लिए की अनुमति दी जाएगी। वहीं, फरवरी से सभी सेवाओं को लोगों के लिए फिर से खुल दिया जाएगा।

मुंबई की लाइफलाइन कहीं जाने वाली मुंबई लोकल ट्रेन (Mumbai Local) अब जल्द ही आम लोगों के लिए फिर से शुरू होने जा रही है। उद्धव ठाकरे सरकार ने फरवरी से मुंबई की लाइफलाइन लोकल ट्रेनों को आम जनता के लिए सुलभ बनाने का फैसला किया है। वहीं, मुंबई उपनगरीय ट्रेनें पिछले साल जून से ट्रैक पर वापस चलने लगी है। जोकि कोरोना वायरस के कारण देशभर में लगे लॉकडाउन चलते ट्रेनों के संचालन को रोका पहली बार रोका गया था। हालांकि, ट्रेनों की शुरुआती सेवाएं केवल आवश्यक श्रमिकों के लिए थीं। ऐसे में अब एक फरवरी से मुंबई लोकल की सभी सेवाएं सभी के लिए खुलने वाली है। लेकिन अब मुंबई लोकल का सफर वैसा नहीं होने वाला जैसा की मार्च 2020 से पहले हुआ करता था। भीड़ को प्रबंधित करने के लिए कई बार प्रतिबंध लगाए जाएंगे, जो इस प्रकार हैं…

तीन टाईम स्टोल्ट में चलेगी Mumbai Local-
आम जनता को केवल तीन टाइम स्लॉट में मुंबई लोकल ट्रेनों से यात्रा करने की अनुमति होगी। आम जनता के लिए सुबह पहली ट्रेन से लेकर 7 बजे तक मुंबई लोकल को खोला जाएगा। उसके बाद दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक और रात 9 बजे के बाद आखिरी ट्रेन तक आम लोगों को अनुमति दी जाएगी।

आवश्यक कर्मचारियों के लिए होगा ये समय-
इसके अलावा, सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे और शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक, लोकल ट्रेनों की सेवाएं केवल आवश्यक कर्मचारियों के लिए उपलब्ध होंगी। राज्य सरकार ने सभी कार्यालयों को कर्मचारियों के लिए काम के घंटे निर्धारित करने के लिए कहा है। ताकि लोकल ट्रेनों की सेवाएं सभी को उपलब्ध कराने के साथ-साथ अत्यधिक भीड़-भाड़ से बचने में सहूलियत मिले।

सीएम योगी के नाम पर ये झूठ फैला कर बुरे फंसे कांग्रेसी

पश्चिम और मध्य रेलवे ने शुरू की सारी सेवाएं-
वहीं, अधिकारियों ने भी यात्रा के लिए कोविड-19 नियमों से संबंधित एसओपी से सख्ती से निपटने के लिए जनता से अनुरोध किया है। इसके अलावा, पश्चिम रेलवे ने शुक्रवार से सभी रेल सेवाओं को बहाल करने की योजना बनाई है, जिसमें 1,367 रेलगाड़ियां चल रही हैं। साथ ही, मध्य रेलवे ने अपनी 1,685 ट्रेनों को ट्रैक पर उतार दिया है।

Master Movie: बिना सेंसर कट के Amazon Prime Video पर रिलीज़ साउथ की ये सुपरहिट फिल्म

वहीं, मुंबई में दुकानों और रेस्तरां को भी रात 11 बजे से 1 बजे तक संचालित करने की अनुमति दी गई है, हालांकि कर्मचारियों पर 30 प्रतिशत की सीमा लगाई गई है।

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button