दुनिया

अब बोली से नहीं गोली से अफगानिस्तान में होगी प्रदर्शनकारियों से बात, देखिए वीडियो

तालिबान का दशकों बाद एक बार फिर से अफगानिस्तान में कब्जा हो चुका है। कब्जे के बाद से ही तालिबान ने यह साफ कर दिया है कि अफगानिस्तान के लोगों के बुरे दिन आ गए हैं।

तालिबान का दशकों बाद एक बार फिर से अफगानिस्तान में कब्जा हो चुका है। कब्जे के बाद से ही तालिबान ने यह साफ कर दिया है कि अफगानिस्तान के लोगों के बुरे दिन आ गए हैं। खासकर की उन लोगों के जो तालिबान के दमनकारी आदेशों का पालन नहीं करेंगे। इसके बावजूद कुछ अफगानिस्तानियों ने हिम्मत दिखाई और तालिबान के खिलाफ प्रदर्शन करने घर से बाहर निकले। लेकिन उनके शांति पूर्ण प्रदर्शन का तालिबानों ने गोली से जवाब दिया।

प्रदर्शनकारियों पर भारी पड़ी तालिबान की गोली-

इस वीडियो में तालिबान प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाते हुए नजर आ रहे हैं। प्रदर्शनकारी डर के मारे आपनी जान बचाने के लिए भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिससे साफ है कि तालिबान एक ही भाषा समझता है वो है गोली की। क्योंकि तालिबान इसी भाषा में अब सभी को जवाब भी दे रहा है। जिसका प्रमाण यह एक वीडियो है। इस वीडियो को ट्वीटर पर ट्वीट किया है उमाशंकर सिंह ने, जोकि वरिष्ठ संपादक-राजनीतिक और विदेशी मामले में एनडीटीवी इंडिया के साथ काम करते हैं। इस वीडियो में दी गई जानकारी के मुताबिक यह वीडियो अफगानिस्तान के जलालाबाद का है। जहां तालिबान विरोध प्रदर्शन करते लोगों को तितर बितर करने के लिए फ़ायरिंग कर रहे हैं।

आजमगढ़ से 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, एनकाउंटर में लगी गोली

तालिबान से डर के भाग रहे लोग-

अफगानिस्तान में तालिबान के आने के बाद से हर तरफ हड़कंप का माहौल है। ज्यादातर लोग अब अफगानिस्तान को छोड़ दूसरे देशों में शरण लेने के लिए भाग रहे हैं। लोगों को डर है कि तालिबान के नियमों को ना मानने पर उन्हे भी मौत के घाट उतार दिया जाएगा। खासकर कि महिलाओं को तालिबान से सबसे ज्यादा डर है। क्योंकि तालिबान उनके लिए किसी बुरे सपने से कम नही है।

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button