फटा-फट

  • दिल्ली में जारी हुआ येलो अलर्ट, लगाई जायेंगी और पाबंदियां

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘जुलाई में हमने GRAP बनाया था, ताकि साइंटिफिक तारिक से पाबंदियां लगा सकें। दिल्ली में GRAP को लागू करने का निर्णय लिया गया है। येलो अलर्ट लागू होगा। पाबंदियां लगाई जा रही हैं।’ उन्होंने आगे कहा, दो दिनों से ज्यादा समय से 0.5 फीसदी कोरोना पॉजिटिविटी रेट दर्ज की जा रही है। ऐसे में हम ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के तहत लेवल 1 (येलो अलर्ट) को लागू कर रहे हैं। लागू होने वाले प्रतिबंधों पर एक विस्तृत आदेश जल्द ही जारी किया जाएगा।’

     

    विस्तार में पढ़े

  • OnePlus 10 Pro: इस दिन होगा स्मार्टफोन लॉन्च, प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू

    चीनी स्मार्टफोन निर्माता वनप्लस (OnePlus) अपना एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी जल्द ही OnePlus 10 Pro को मार्केट में पेश कर सकती है। OnePlus 10 Pro काफी समय से अपनी लॉन्चिंग को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है। ऐसे में इस स्मार्टफोन को अगले साल यानी जनवरी 2022 में पेश किया जा सकता है। इसके अलावा, चीन में इसकी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुकी है। फोन की प्री सेल 4 जनवरी से शुरू होगी। इसमें आपको 5000 mAh की बैटरी और Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 मिल जाता है।

    विस्तार में पढ़े
  • Tecno Pova Neo के साथ फ्री में मिल रहा 1499 रुपए वाला Earbuds

    ताइवानी टेक कंपनी Tecno Mobile साल के आखरी हफ्ते में टेक जगत की दुनिया में लगातार सुर्खिया बटोर रहा है। कंपनी ने पहले Tecno Camon 18 को भारत में लॉन्च किया था। और अब कंपनी भारत में एक और स्मार्टफोन Tecno Pova Neo को भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है। जिसमें 6,000mAh की बड़ी बैटरी और 6GB RAM मिल सकता है। इससे पहले, टेक्नो ने Spark 8 Pro और Tecno Pova 5G स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च किया था। Tecno Pova Neo खरीदने पर 1499 रुपए वाला ईयरबड्स भी मुफ्त देने की बात कही गई है।

    विस्तार में पढ़े
  • Omicron: दिल्ली में मिले चार नए मामले, कुल मरीजों की संख्या हुई छह

    देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट के चार नए मामलें सामने आए हैं। जिसके बाद दिल्ली में ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या छह हो गई है। वहीं, इनमें से एक मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुका है। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने यह जानकारी दी।

    स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने जानकारी देते हुए बताया, दिल्ली में कोरोना के चार नए मामले मिले हैं। जिसके बाद मरीजों की कुल संख्या छह हो गई है। साथ ही एक मरीज ठीक होकर घर जा चुका है। हालांकि, वर्तमान में 35 कोरोना संक्रमित और तीन संदिग्ध मरीज एलएनजेपी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। बता दें एलएनजेपी अस्पताल को कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के इलाज के लिए अधिकृत किया गया है।

    Samsung Galaxy S22 Ultra स्मार्टफोन S Pen के साथ वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, लॉन्च से पहले जानें फीचर्स

  • भारत की हरनाज संधू बनी नई मिस यूनिवर्स

    भारत की बेटी हरनाज़ कौर संधू (Harnaaz Kaur Sandhu) ने सोमवार, 13 दिसंबर को एक नया इतिहास रच दिया है। हरनाज़ कौर संधू ने साल 2021 के लिए मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम कर लिया है। हरनाज़ कौर संधू, चंडीगढ़ की रहने वाली हैं। उनकी उम्र अभी सिर्फ 21 साल ही है।

  • लालू प्रसाद को पेशी से मिली राहत

    चारा घोटाला मामले में लालू यादव को पेशी से राहत मिली है। लालू यादव ने कोर्ट से शरीर पेशी से राहत देने की मांग की थी। इस पर अब कोर्ट राजी हो गया है। RJD सुप्रीमो लालू ने कहा था कि “हुजूर, मैं अक्सर बीमार रहता हूं। ऐसे में मुझे पेश होने से राहत दीजिए। मेरे वकील इस मामले को देखेंगे।”

  • दिल्ली में मंगलवार की सुबह गिरा पारा, सर्द के साथ हुई दिन की शुरुआत

    नई दिल्ली में मंगलवार की सुबह थोड़ी सर्द रही, जहां पारा 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद दिन में 29 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना थी। सोमवार को यह 16.4 डिग्री सेल्सियस था, जो साल के इस समय के लिए सामान्य है।

    सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा। दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब हो गई और मंगलवार की सुबह “मध्यम” श्रेणी में थी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों से पता चला है कि सुबह 7 बजे प्रति घंटा वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 122 था। सोमवार को 24 घंटे का औसत AQI 82 पर “संतोषजनक” श्रेणी में था।

  • 25 अक्टूबर को यूपी के इन सात जिलों को मिलेगी मेडिकल कॉलेज की सौगात

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्टूबर को सिद्धार्थनगर जिले से राज्य के सात नए मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन करेंगे। यूपी में यह सात नए मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर, देवरिया, मिर्जापुर, एटा, हरदोई, गाजीपुर और बहराइच इन सात जिलों में खुलेंगे।

  • 5 नवंबर को पीएम मोदी केदरनाथ मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 नवंबर को उत्तराखंड की अपनी दूसरी यात्रा पर जाएंगे। इस दौरान पीएम मोदी हिमालय के तीर्थ स्थल केदारनाथ मंदिर में जाकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना भी करेंगे।

  • शाहरुख के बेटे आर्यन खान के पास कोकीन के अलावा भी थी ये गैर कानूनी चीजें, देखें लिस्ट

    नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान को रविवार दोपहर 2 बजे गिरफ्तार किया। आर्यन खान NCB की पकड़ में तब आए थे जब एजेंसी ने शनिवार रात रेव पार्टी पर छापा मारा था। आर्यन से पूछताछ के बाद NCB ने उसे औपचारिक रुप से गिरफ्तार कर लिया।

    एनसीबी ने बताया कि शाहरुख के बेटे आर्यन के पास 13 ग्राम कोकीन, पांच ग्राम एमडी, 21 ग्राम चरस और एमडीएमए की 22 गोलियां और 1.33 लाख नकद बरामद किए गए हैं। सूत्रों ने बताया कि आर्यन खान के अलावा उनके दोस्त अरबाज मर्चेंट, मुनमुन धमेचा, नुपुर सारिका, इसमीत सिंह, मोहक जसवाल, विक्रांत छोकर और गोमित चोपड़ा से भी मामले को लेकर एनसीबी पूछताछ कर रही है।

Back to top button
Micromax In Note 2