स्मार्टफोन

Samsung Galaxy S22 Ultra स्मार्टफोन S Pen के साथ वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, लॉन्च से पहले जानें फीचर्स

कोरियन टेक कंपनी Samsung जल्द अपनी नई Galaxy S22 सीरीज लॉन्च करने की तैयारी में है। जिसके तहत Samsung Galaxy S22 Ultra को लॉन्च करेगी। हालांकि, लॉन्च से पहले ही इसके फीचर्स लीक हो गए हैं।

कोरियन टेक कंपनी Samsung जल्द अपनी नई Galaxy सीरीज लॉन्च करने की तैयारी में है। जिसके तहत Galaxy S22 सीरीज को लॉन्च करेगा। यह सैमसंग का फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज है जिसपर कंपनी पिछले कई वर्षो से काम कर रही है। इस सीरीज के तहत Samsung Galaxy S22, Galaxy S22+, और Galaxy S22 Ultra को मार्केट में लॉन्च करती आ रही है। ऐसे में कंपनी अब Samsung Galaxy S22  Ultra को Sumsung Galaxy S22 Note के नाम से लॉन्च कर सकती है।

Samsung Galaxy S22 Ultra की लिस्टिंग-
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में Galaxy S22 Ultra को गीकबेंच डेटाबेस में देखा गया था। अब यह डिवाइस FCC सर्टिफिकेशन्स की वेबसाइट पर स्पोर्ट किया गया है। जिसका मॉडल नंबर SM-S908U है। इसके अलावा यह स्मार्टफोन सैमसंग की ऑफिशियल चाइना वेबसाइट पर भी लिस्ट किया गया है। सैमसंग स्मार्टफ़ोन के साथ-साथ FCC सर्टिफिकेशन्स वेबसाइट में S Pen को भी स्पोर्ट किया गया है जिला मॉडल नंबर EJ-PS908 है। सैमसंग का यह स्टायलस पैन (S Pen) मैक्सिमम RF आउटफुट 0.675mW और 2402-2480 MHz रेंज में ऑपरेट होता है।

Samsung Galxy S22 Ultra/Note के लीक फीचर्स-
FCC सर्टिफिकेशन लिस्टिंग से इसके फीचर्स के बारे में अंदाजा लगाया जा सकता है। अपकमिंग Samsung Galxy S22 Ultra/Note स्मार्टफोन में आपको Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 SoC के मिल सकता है। साथ ही इसमें आपको मल्टीबैंड (Multiband) LTE और 5G NR सपोर्ट मिल सकता है। हालांकि इसकी कीमत को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

कनेक्टिविटी फीचर्स-
कनेक्टिविटी के लिए Galaxy S22 Ultra को वायरलेस पावर ट्रांसर और UWB (ultra-wideband) टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा, 802.11/n/ac/ax UNII (5Ghz और 6GHz) Bluetooth  802.11b/g/n/ax WLAN और NFC सपोर्ट दिया जाएगा।

यह जवाब जिसे देकर भारत की Harnaaz Kaur Sandhu बनी Miss Universe 2021

इस दिन होगा लॉन्च-
रिपर्ट्स के मुताबिक Samsung Galaxy S22 सीरीज 8 फरवरी को Unpacked 2022 इवेंट में पेश किया जा सकता है। हालांकि, सैमसंग की ओर से लॉन्च को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। वहीं, अपकमिंग Samsung Galxy S22 Ultra/Note स्मार्टफोन को अन्य कुछ देशों में Exynos 2200 के साथ पेश किया लॉन्च किया जा सकता है।

New Mahindra Scorpio: LED लाइटिंग सिस्टम जैसे फीचर्स से लैस होगी नई Scorpio, जानें कब होगी लॉन्च

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button