लाइफस्टाइल

भारत के सिर्फ दो राज्यों में दिखेगा चंद्र ग्रहण, जाने कब से कब तक है

आज दुनियाभर में चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह सन् 1440 के बाद सबसे लंबा आंशिक चंद्र ग्रहण माना जा रहा है। लगभग 600 साल के बाद एक बार फिर से ऐसा कुछ आज आसमान में दिखने वाला है।

आज दुनियाभर में चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह सन् 1440 के बाद सबसे लंबा आंशिक चंद्र ग्रहण माना जा रहा है। लगभग 600 साल के बाद एक बार फिर से ऐसा कुछ आज आसमान में दिखने वाला है। बता दें कि यह चंद्र ग्रहण अरुणाचल प्रदेश और असम जैसे पूर्वोत्तर राज्यों में ही दिखाई देगी। यानी की देश के अन्य भाग में रहने वाले लोग यह ग्रहण नही देख सकेंगे।

आज कितने बजे शुरु होगा चंद्रग्रहण-

एमपी बिड़ला तारामंडल, देबिप्रसाद दुआरी में अनुसंधान और अकादमिक निदेशक के अनुसार, ‘चंद्र ग्रहण’ दोपहर 12:48 बजे शुरू होगा और शाम 4:17 बजे समाप्त होगा। आकाशीय पिंड दोपहर 2:34 बजे 97 प्रतिशत पृथ्वी की छाया से खुद को ढककर अपने चरम पर पहुंच जाएगा। चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 3 घंटे 28 मिनट होने जा रही है। गौरतलब है कि यह 2021 का दूसरा चंद्रग्रहण होगा।

इन देशों में भी दिखेगा चंद्र ग्रहण-

भारत ही नहीं बल्कि उत्तरी अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और पूर्वोत्तर एशिया में भी आज चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। हालांकि भारत की तरह ही कुछ ही जगहों पर ही चंद्र ग्रहण लोगों को दिखाई देगा।

कृषि कानून वापस होने पर शुरु हुई राजनीति! राहुल, अखिलेश, केजरीवाल और टिकैत ने कही ये बात

चंद्र ग्रहण किसे कहते हैं-

जब सूर्य और चंद्रमा के बीच में पृथ्वी आ जाती है तो उसे चंद्र ग्रहण है। चंद्रमा बदले में सूर्य से प्रकाश उधार लेता है, अंधेरा छोड़ दिया जाता है और यह चंद्र ग्रहण का कारण बनता है। यह चंद्र ग्रहण 1440 के बाद सबसे लंबा होने जा रहा है और भविष्य में 2669 तक कोई दूसरा चंद्र ग्रहण इतना लम्बा नहीं होगा।

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button