Yogi Adityanath बनाम Akhilesh Yadav किसको मिले ज्यादा वोट
उत्तर प्रदेश में चुनाव का रिजल्ट आ गया है। भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बन रही है। ऐसे में आपका यह जानना जरुरी है कि योगी आदित्यनाथ बनाम अखिलेश यादव किसे ज्यादा मिला।
![ogi adityanath vs Akhilesh Yadav Vote Difference](http://i0.wp.com/jantaconnect.com/wp-content/uploads/2022/03/Yogi-adityanath-vs-Akhilesh-Yadav-Vote-Difference-1.jpg?fit=700%2C400&ssl=1)
Yogi vs Akhilesh: उत्तर प्रदेश में चुनाव का रिजल्ट आ गया है। भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बन रही है। ऐसे में आपका यह जानना जरुरी है कि योगी आदित्यनाथ बनाम अखिलेश यादव किसे ज्यादा मिला। यह दोनों ही नेता अलग-अलग विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे थे। विधानसभी सीटें दोनों ही नेताओं की सबसे ज्यादा पकड़ वाली थीं। यानी की यहां से अगर भाजपा या सपा का अंधा भी लड़ जाए तो वह हार नहीं सकता है।
गोरखपुर शहर से मैदान में थे योगी आदित्यनाथ –
गोरखपुर शहर विधानसभा पर हमेशा ही बीजेपी का परचम रहा है। गोरखपुर सांसदिय क्षेत्र से कई बार सीएम योगी आदित्यनाथ भी सांसद रहे। ऐसे में यह एक सुरक्षित सीट थी किसी भी बीजेपी प्रत्यासी के लिए। सीएम योगी आदित्यनाथ को 34 राउंड में कुल एक लाख 62 हजार 961 वोट मिले। तो वहीं प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी की सुभावती उपेंद्र दत्त शुक्ला को 60 हजार 69 वोट मिले। यानी की सीएम योगी आदित्यनाथ ने कुल एक लाख दो हजार 892 वोट से जीत हासिल की।
Azam Khan Election Result: रामपुर में नहीं खिला कमल जेल से साइकिल सवार Azam Khan की जीत
करहल से मैदान में थे अखिलेश यादव –
समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव करहल से चुनावी मैदान में थे। करहल की सीट समाजवादियों की सीट मानी जाती है। ऐसे में कोई भी यहां से लड़ता समाजवादी पार्टी का उम्मीदवार जरुर ही जीत जाता। करहल में कुल 34 राउंड में मतदान की गिनती संपन्न हुई। अखिलेश यादव को कुल एक लाख 47 हजार 237 वोट मिला। तो वहीं विपक्ष में लड़ रहे बीजेपी के उम्मीदवार प्रो. एस पी सिंह बघेल को 80 हजार 455 वोट मिले। यानी की अखिलेश यादव ने कुल 66 हजार 782 वोट से जीत हासिल की।
Raja Bhaiya Election Result: एक लाख का सपना रहा अधुरा, राजा भईया बने विधायक
इतने वोट से योगी ने अखिलेश को पछाड़ दिया मैदान में –
सीएम योगी आदित्यनाथ को कुल 1,62,961 वोट मिले जबकि अखिलेश यादव को 1,47,237 वोट मिले। इन दोनों ही नेताओं के वोट का अंतर कुल 15,724 है। यानी की ऐसे भी और वैसे भी योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव को मात दे दी है।