आईपीएल

CSK Vs MI: इस तरह से छक्के लगाकर MS Dhoni निकालेंगे MI के गेंदबाजों के पसीने, सामने आया वीडियो

CSK के कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) IPL 2021 के UAE में होने वाले पहले मैच में MI की बुरी हालत करने वाले हैं।CSK के कप्तान धोनी ने रविवार को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ ब्लॉकबस्टर क्लैश के लिए खुद को तैयार कर लिया है।

CSK के कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) IPL 2021 के UAE में होने वाले पहले मैच में MI की बुरी हालत करने वाले हैं। इसके लिए MS Dhoni ने पूरी तैयारी कर ली है। इसके लिए CSK की तरफ से एक वीडियो भी जारी किया गया है। इस वीडियो में धोनी ताबड़-तोड़ छक्के और चौके लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

धोनी ने ताबड़-तोड़ लगाए छक्के चौके-

CSK के कप्तान धोनी ने रविवार को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ ब्लॉकबस्टर क्लैश के लिए खुद को तैयार कर लिया है। इसी तैयारी का एक वीडियो भी सामने आया है। जहां धोनी ताबड़-तोड़ छक्के चौके लगाते हुए अभ्यास कर रहे हैं।

CSK की टीम ने शेयर किया Dhoni का वीडियो-

शनिवार को, CSK की टीम ने अपने ‘थाला’ धोनी का एक वीडियो शेयर किया। जिसमें धोनी बड़े शॉट लगाते हुए नजर आएं। साथ ही संकेत दिए की उनके प्रतिद्वंद्वी भी तैयार हो जाएं। वीडियो में गेंदबाज ने जितनी भी गेंदे फेंकी धोनी ने सभी के गेंदों को मजबूती के साथ ऐसे हिट किया कि सभी गेंदें बाउंड्री पर जाकर ही रुकीं।

धोनी का IPL 2020 से प्रदर्शन चिंताजनक-

IPL2020 की बात करें तो धोनी 14 मैचों में केवल 200 रन बनाने में सफल रहे थे जोकि आईपीएल के एक संस्करण में उनका सबसे कम स्कोर है। यहां तक ​​​​कि 2021 सीज़न में खेले गए सात मैचों में भी धोनी ने स्कोरबोर्ड पर आग नहीं लगाई। धोनी ने सात पारियों में 12 से थोड़ा अधिक के औसत से सिर्फ 37 रन बनाए।

तीन दिन से चल रहे IT सर्वे के बीच जाने Sonu Sood के लग्जरी लाइफस्टाइल के बारे में

CSK के फैंस हैं बेताब-

हालाँकि, सभी को धोनी की कप्तानी पर नाज है। CSK टीम के फैंस जरूर चाहेंगे कि आज धोनी का बल्ला इस वीडियो की तरह ही मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ मैच में भी बोले और CSK UAE में जीत के साथ शुरुआत करे।

WhatsApp ने सभी के लिए लॉन्च किया Multi Device फीचर, ऐसे करें इस्तेमाल

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button