उत्तर प्रदेश

राजा भैया और अखिलेश यादव अगर मिले तो प्रतापगढ़ में हो सकता है बीजेपी का चक्का जाम

रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया (Raja Bhaiya) ने आज सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) से मुलाकात की। राजा भैया ने मुलाकात की एक फोटो अपने ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर की। जनसत्ता दल (लोकतंत्र) और समाजवादी पार्टी दोनों ही पार्टियां पुरानी मित्र हैं।

रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया (Raja Bhaiya) ने आज सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) से मुलाकात की। राजा भैया ने मुलाकात की एक फोटो अपने ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर की। जनसत्ता दल (लोकतंत्र) और समाजवादी पार्टी दोनों ही पार्टियां पुरानी मित्र हैं। उत्तर प्रदेश के जिला प्रतापगढ़ में राजा भैया की जमीनी पकड़ किसी से भी छिपी हुई नहीं है। जिसका प्रदर्शन इस बार जिला पंचायत के चुनाव में भी देखने को मिला।

कुछ दिन पहले ही ट्विटर पर राजा भैया ने मुलायम सिंह यादव को जन्मदिन की बधाई दी थी। जिसके बाद से सही कयास लगाए जा रहे थे इन दोनों पार्टियों की नजदीकी को लेकर। मुलाकात की फोटो शेयर करते हुए राजा भैया ने लिखा, “आदरणीय नेता जी से काफी समय बाद हिट हुई आशीर्वाद मिला भावुक पल।”

सलमान खान ने परिवार संग तस्वीर शेयर कर लिखी यह बात

बीजेपी और सपा दोनों के दोस्त राजा भइया-

रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया प्रतापगढ की कुंडा सीट पर निर्दलीय के रुप में लगातार विधायक रहे हैं। इस दौरान वह समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी कि राज्य सरकार में भी मंत्री पद पर रहे हैं। लोकसभा 2019 के चुनावों में राजा भैया की पार्टी और भाजपा के आपसी गठबंधन की बात भी जोरों पर थी। पर किन्ही कारणों की वजह से स्थानीय स्तर पर यह गठबंधन नहीं हो सका। अगर राजा भैया और अखिलेश यादव हाथ मिला लेते हैं तो प्रतापगढ़ जिले की विधानसभा सीटों पर बीजेपी के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button