दुनिया

पांच बार जब अमेरिका के अंदर ही गोलियों से भून दिए गए अमेरिकी

अमेरिका दुनिया के सबसे ताकतवर देशों में से एक माना जाता है। लेकिन कुछ ऐसे हादसे अमेरिका में घटित हुए जिससे अमेरिका की महाशक्ति की साख में गिरावट जरुर आई।

अमेरिका दुनिया के सबसे ताकतवर देशों में से एक माना जाता है। लेकिन कुछ ऐसे हादसे अमेरिका में घटित हुए जिससे अमेरिका की महाशक्ति की साख में गिरावट जरुर आई। ऐसे दर्दनाक गोली-बारी जिसने ना जाने कितने मासूमों की जान ले ली। उन्ही में से पांच आज आप सभी भी जान सकेंये इस आर्टिकल में।

1. 68 लोगों की मौत, 867 हुए घायल

स्टीफन क्रेग पैडॉक (Stefan Craig Paddock) एक अमेरिकी मास मर्डर थे। जिन्होंने 2017 में लास वेगास (Las Vegas) में हुई शूटिंग को अंजाम दिया था। पैडॉक ने लास वेगास स्ट्रिप पर म्यूजिक फेस्टिवल (Music Festival)  में भाग लेने वाले लगभग 22,000 कॉन्सर्ट-गोअर की भीड़ में गोलियां चला दी थीं। इस गोलीबाज़ी में 60 लोग मारे गए और 867 लोग घायल हो गए। बता दें कि गोलीबाज़ी के फौरन बाद पैडॉक ने अपने होटल के कमरे जाकर आत्ममहत्या कर लिया था।

ये घटना यूनाइटेड स्टेट्स (United States) के इतिहास में एक अकेले शूटर द्वारा की गई सबसे घातक सामूहिक घटना थी। पैडॉक एक रियल-एस्टेट इन्वेस्टर, प्रॉपर्टी मैनेजर, अकाउंटेंट, अमातेउर पायलट और वीडियो पोकर गैंबलर था जोकि मेस्काइट, नेवादा (Mesquite, Nevada) में रहता था।

Stefan Pattock
Photo: Stefan Craig Paddock

 

2. Omar Mir Seddique Mateen –

उमर मीर सेद्दीक मतीन (Omar Mir Seddique Mateen) का जन्म 16 नवंबर 1986 में हुआ था। 12 जून 2016 को उनकी मौत हो गई। उमर एक अमेरिकी मास मर्डर और घरेलू आतंकवादी था। जिसने ऑरलैंडो में पल्स नाइट क्लब (Pulse nightclub in Orlando, Florida) में गोलीबारी कर 49 लोगों की हत्या कर दी थी जबकी 53 लोग घायल हुए थें। उसी दिन 12 जून 2016 को लोकल पुलिस के साथ गोलीबारी में उमर मीर सिद्दकी मारे गए थे।

Omar Seddique Marteen
Pc: google

3  Seung-Hui Cho

सेउंग-हुई चो (Seung -Hui Cho) का जन्म 18 जनवरी 1984 में हुआ था और 16 अप्रैल 2007 को उनकी मृत्यु हो गई। एक दक्षिण कोरियाई वर्जीनिया टेक शूटिंग को अंजाम देने के लिए जिम्मेदार मास मर्डर थे। 16 अप्रैल 2007 को वर्जीनिया के ब्लैक्सबर्ग में वर्जीनिया टेक (Virginia Tech in Blacksburg, Virginia) में दो सेमी ऑटोमैटिक पिस्तौलों (Semi automatic pistoles)  से चो ने 32 लोगों की हत्या और 17 लोगों को घायल कर दिया था। ये हत्या अमेरिकी इतिहास में सबसे घातक स्कूल शूटिंग( School Shooting) है, एक अंडरग्रैजुएट सीनियर लेवल स्टूडेंट ,चो ने पुलिस द्वारा वर्जीनिया टेक के नॉरिस हॉल के दरवाजों को तोड़ने के बाद आत्ममहत्या कर लिया था।

Seung-Hui Cho
Pc: google

Dandruff Home Remedies: डैंड्रफ को कहें Good Bye! अपनाएं ये 6 घरेलू उपाय

4. Adam Lanza

एडम लैंजा ( Adam Lanza) ने सैंडी हुक एलीमेंट्री स्कूल(Sandy Hook Elementary School ) में 14 दिसंबर, 2012 को न्यूटाउन, कनेक्टिकट, यूनाइटेड स्टेट्स( United States) अमेरिका में गोलीबारी किया था। एडम उस वक्त 20 साल के थे जब उन्होंने 26 लोगों को गोली  चला कर मार दिया। पीड़ितों में से 20, 6 से 7 साल के बच्चे थे, और 6 एडल्ट स्टाफ (Adult Staff) थें। उस दिन की शुरुआत में, स्कूल जाने से पहले अपनी मां की जान ले ली थी। जैसे ही पहले प्रतिक्रियादाता स्कूल पहुंचे एडम लैंजा ने खुद को सिर में गोली मारकर आत्ममहत्या कर लिया।

Adam Lanza
Pc: google

5.Devin Patrick Kelley

डेविन पैट्रिक केली (Devin Patrick Kelley) ने 5 नवंबर, 2017 को हुई सदरलैंड स्प्रिंग्स चर्च की शूटिंग (The Sutherland Springs church shooting ) को अंजाम दिया था। केली ने एक अजन्मे बच्चे के साथ-साथ 26 लोगों की जान ले ली और 22 लोगों को घायल कर दिया और खुद सेल्फ इनफ्लिक्ट गनशूट की गोली के घाव से मर गया। ये हादसा टेक्सास के इतिहास में सबसे घातक सामूहिक गोलीबारी है और यूनाइटेड स्टेट्स ( United State) अमेरिका में पांचवां सबसे घातक घटना घटी थी। भगवान की जगह स्थल पर ये सबसे घटकगोलीबारी हुई थी।

Devin Patrick Kelley
Pc: google

 

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button