स्मार्टफोन

Redmi Note 10, Note 10 Pro भारत में इस दिन होंगे लॉन्च, जानें Features

Redmi Note 10 सीरिज में आपको 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ एलसीडी डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। इसके अलावा, इसमें आपको Qualcomm Snapdragon 732G चिपसेट मिल सकता है।

चीन की दिग्गज़ टेक कंपनी Xiaomi अपने नए स्मार्टफोन Redmi Note 10 सीरीज को भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने।Redmi Note 10 और Redmi Note 10 Pro की लॉन्च डेट (Launch Date) का खुलासा कर दिया है। जिसकी जानकारी कंपनी ने ट्विटर पर दी। दोनों स्मार्टफोन्स को भारत में चार मार्च को लॉन्च किया जाएगा। इसके यह दोनों स्मार्टफोन अमेज़ॉन (Amazon India) और mi.com पर लाइव हो गया है। बहरहाल, इस लिस्टिंग से Redmi Note 10 और Redmi Note 10 Pro के किसी फीचर्स के बारे में खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि, अगर रिपोर्ट्स की माने तो इसमें आपको 4G और 5G दोनों वैरिएंट देखने को मिल सकता है। वहीं, इसके प्रो वर्जन में AMOLED पैनल मिल सकता है।

Amazon India पर होगी एक्सक्लूसिव सेल-
अमेज़न की आधिकारिक वेबसाइट पर Redmi Note 10 4G, Redmi Note 10 Pro 4G और Redmi Note 10 Pro 5G की लॉन्चिंग डेट दिखाई थी। शाओमी के मुताबिक Redmi Note 10 सीरीज को ई-कॉमर्स स्टोर अमेजन (Amazon India) के माध्यम से ग्रहकों को उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, लॉन्च होने के बाद, कुछ दिनों में स्मार्टफोन्स को ऑफलाइन मार्केट और दूसरे प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध हो सकता है।

Redmi Note 10 सीरीज के संभावित फीचर्स-
Redmi Note 10 सीरिज में आपको 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ एलसीडी डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। इसके अलावा, इसमें आपको Qualcomm Snapdragon 732G चिपसेट मिल सकता है। पुरानी खबरों के मुताबिक यह स्मार्टफोन 4GB RAM + 64GB और 6GB RAM +64GB स्टोरेज वेरियंट में पेश किया जा सकता है। इसके अलावा, इसमें पीछे की ओर क्वाड कैमरा सेटअप मिलने का अनुमान है। जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा।

Infinix Smart 5 भारत में लॉन्च, 7,199 रुपए की कीमत में मिलेंगे ये दमदार Features-

Redmi Note 9 की तुलना में महंगा हो सकता है Redmi Note 10-
हालांकि, कीमत की बात करें, तो Redmi Note 10 की कीमत Redmi Note 9 की तुलना में ज्यादा हो सकती है। वहीं, Redmi Note 10 सीरीज पिछले Redmi Note 9 सीरीज का अपग्रेड वर्जन होगा। वहीं, नई सीरिज में आपको डिजाइन से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक कुछ बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। लीक्स रिपोर्ट्स के मुताबिक, Redmi Note 9 सीरीज के मुकाबले Note 10 की कीमत भी ज्यादा हो सकती है। हालांकि, अभी तक कंपनी ने इस संबंध में कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

सबसे अधिक टेस्ट जितने के रिकॉर्ड में Virat Kohli ने की MS Dhoni कि बराबरी, तोड़ सकते हैं ये रिकॉर्ड

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button