लाइफस्टाइल

Geeta Jayanti 2021: जन जन तक भगवद्धगीता पहुंचाने के अभियान पर Iskcon Temple

इस वर्ष 2021 में गीता जयंती (Geeta Jayanti), एकादशी की तिथि पर 14 दिसंबर को मनाई जाएगी। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अभी से ही गीता पाठ और भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं को लेकर विशेष कार्यक्रम जारी है। इस्कॉन मंदिर (Iskcon Temple) की तरफ से देशभर में कीर्तन और गीता बुक स्टाल भी लगाया जा रहा है।

इस वर्ष 2021 में गीता जयंती (Geeta Jayanti), एकादशी की तिथि पर 14 दिसंबर को मनाई जाएगी। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अभी से ही गीता पाठ और भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं को लेकर विशेष कार्यक्रम जारी है। इस्कॉन मंदिर (Iskcon Temple) की तरफ से देशभर में कीर्तन और गीता बुक स्टाल भी लगाया जा रहा है। गीता बुक स्टाल पर कोई भी आम जन बहुत ही आसानी से भगवद्धगीता के साथ ही अन्य पुस्तकों को भी खरीद सकता है।

इस्कॉन मंदिर की भगवद्धगीता स्टॉल-

मार्गशीर्ष का महीना हिंदू कैलेंडर के हिसाब से सबसे श्रेष्ठ महीना माना गया है। इस महीने में ही भगवान श्री कृष्ण ने कुरुक्षेत्र के युद्ध भूमि के बीच महारथी अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। गीता भगवान के मुख से निकली वाणी है। इस वाणी को आज के युग कलयुग में सभी लोगों तक पहुंचाने के लिए इस्कॉन मंदिर नवंबर से लेकर जनवरी तक जगह-जगह पर स्टॉल लगाता है। स्टॉल के माध्यम से लोगों से भगवद्धगीता पढ़ने की अपील की जाती है। क्योंकि ऐसी मान्यता है कि भगवद्धगीता पढ़ने, समझने और उसका पालन करने से एक इंसान खुद को समझ सकता है।

Moto G51 5G भारत में लॉन्च, 5000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे ये दमदार Features, जानें कीमत

मात्र इतने रुपये में मिल जाएगी भगवद्धगीता-

इस्कॉन मंदिर की तरफ से लगाई जा रही स्टॉल पर आप भी जा सकते हैं। स्टॉल पर जाकर आप भगवान को लेकर अपने सवालों के बारे में पूछ सकते हैं। आपके सवालों का जवाब देने के लिए वहां कोई न कोई जरुर ही उपलब्ध मिलेगा। ताकि आप भी अपने अंदर झांक सकें। इसी के साथ आप खुद को समझने और भगवान से कनेक्ट करने के लिए मात्र 150 रुपये में भगवद्धगीता खरीद सकते हैं। यहां आप इंग्लिश, हिंदी और उर्दू भाषा में भी गीता को पढ़ने के लिए खरीद सकते हैं।

इस जन्माष्टमी इन पांच तरीकों से भगवान श्री कृष्ण को करें प्रसन्न

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button