दिल्ली

Delhi Unlock: सोमवार से पहले की तरह खुलेंगे बाजार, रेस्टोरेंट और बार पर से हटी पाबंदी

दिल्ली में कोरोना के लगातार घट रहे मामलों को देखते हुए केजरीवाल सरकार ने अब अनलॉक के तहत पहले की तरह ही बाजारों और दुकानों को खोलने की छूट दे दी है। इसके साथ ही रेस्टोरेंट और बार भी अब सामान्य समय के मुताबिक खुलेंगे।

दिल्ली में कोरोना के लगातार घट रहे मामलों को देखते हुए केजरीवाल सरकार ने अब अनलॉक के तहत पहले की तरह ही बाजारों और दुकानों को खोलने की छूट दे दी है। दिल्ली में अब बाजारों को रात 8 बजे तक खोलने की बंदिश खत्म कर दी गई है। अब सोमवार से दिल्ली में सभी बाजार और मॉल्स सामान्य समय के मुताबिक खुल सकेंगे। इसके साथ ही रेस्टोरेंट और बार भी अब सामान्य समय के मुताबिक खुलेंगे। अभी तक रेस्टोरेंट 50 फीसदी क्षमता के साथ सुबह 8 से रात 10 बजे तक खोलने की छूट दी गई थी। वहीं, 50 फीसदी क्षमता के साथ दोपहर 12 से रात 10 बजे तक बार को भी खोलने की आजादी दी गई थी। लेकिन अब डीडीएमए के आदेश के बाद इनपर से समय सीमा हटा ली गई है। और आदेश के मुताबिक रेस्टोरेंट और बार में 50 फीसदी सिटिंग कैपेसिटी का नियम लागू रहेगा।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी-
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि अभी तक कोरोना के चलते दिल्ली के बाजारों को शाम 8 बजे तक खुलने की इजाजत थी। अब दिल्ली में कोरोना के कम होते मामलों की वजह से सोमवार से यह समय सीमा हटाई जा रही है। अब बाजार अपने सामान्य समयानुसार खुल सकेंगे, दिल्ली में अभी मार्केट, मार्केट कॉम्प्लेक्स, मॉल्स सुबह 10 से रात 8 बजे तक खुल रहे हैं।

जानिए Bell Bottom की Real Story, जब विमान में सवार विदेश मंत्री S Jaishankar के पिता K. Subrahmanyam ने पाकिस्तान के साथ खेला ऐसा खतरनाक खेल!

जम्मू कश्मीर के आठ जिलों में लगा नाइट कर्फ्यू-
एक तरफ दिल्ली यूपी सहित कई राज्यों ने अनलॉक में छूट का ऐलान किया तो वहीं हरियाणा और उत्तराखंड ने कुछ और रियायतों के साथ लॉकडाउन को जारी रखने का फैसला किया है। जम्मू-कश्मीर के आठ जिलों शोपियां, गांदरबल, बांडीपोरा, जम्मू, सांबा, कठुआ, रियासी और ऊधमपुर में अब वीकेंड कर्फ्यू की जगह रात का कर्फ्यू जारी रहेगा। यहां भी लॉकडाउन की पाबंदियां जारी रहेंगी।

World U-20 Athletics Championships: 17 वर्षीय Amit Khatri ने रेस वॉक में रचा इतिहास, जीता रजत पदक!

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button