फटा-फट
Delhi Omicron Update: दिल्ली के मुख्यमंत्री कोरोना पॉजिटिव
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोरोना से पॉजिटिव हो चुके हैं। हाल ही में अरविंद केजरीवाल को दूसरे राज्यों में जानकर चुनाव प्रचार करते हुए देखा गया था।

राजधानी दिल्ली में ऑमीक्रॉन के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। लेकिन अभी भी दिल्ली में जनता बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों को गंभीरता से नहीं ले रही है। दिल्ली मेट्रो से लेकर दिल्ली की बसों तक भीड़ नजर आ रही है। ये भीड़ दिल्ली में जारी येलो अलर्ट के नियमों का उल्लंघन कर रही है।