आईपीएलखेल

IPL 2021 MI Vs RCB: चौके-छक्के वाली पारी के साथ छाए AB D और Glenn Maxwell

IPL 2021 के पहले मैच MI Vs RCB में विराट के शेरों को मिली पहली बढ़त। पहले ही मैच में चमके AB De Velliers और Glenn Maxwell.

IPL 2021 से पहले राउंड टेबल पर खिलाड़ियों की फेरबदल के बाद अब हर किसी की निगाह मैदान पर है। दर्शक देखना चाहता है कि खिलाड़ी जो पुरानी टीम छोड़कर नई टीम में शामिल हुए वो कैसा प्रदर्शन करेंगे। इन्ही में से एक चर्चित खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल भी हैं। जोकि IPL 2020 किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेले। लेकिन उनके बल्ले से नाहीं रन बरसे और नाही छक्के लगे। जिसकी वजह से उनका नाम राउंड टेबल पर रहा। और IPL 2021 की बोली में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने उन्हे खरीद लिया। IPL 2021 का पहला मैच RCB बनाम MI रहा जिसमें सबकी निगाह ग्लेन मैक्सवेल पर रही।

IPL 2021 MI Vs RCB में ग्लेन मैक्सवेल

IPL 2021 का अगाज रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस और विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बीच मैच से हुआ। MI ने 159 रनों का लक्षय RCB के सामने खड़ा किया। RCB के दो विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी करने के लिए ग्लेन मैक्सवेल मैदान पर आएं। हर किसी की निगाह ग्लेन मैक्सवेल पर थी। सब ये ही सोच रहे थे कि आईपीएल में अपने खराब खेल से गुजर रहे ग्लेन मैक्सवेल क्या इस मैच में कुछ कर पाएंगे। क्योंकि पिछले सीजन में पंजाब की तरफ से मैक्सवेल ने 13 मैचों में सिर्फ 108 रन बनाए थे। ग्लेन मैक्सवेल ने आज ज्यादा अच्छी तो नहीं लेकिन अपने दर्शकों को ये बताया दिया कि वो फॉर्म में आ रहे हैं।

ग्लेन मैक्सवेल ने जड़े छक्के और चौके

IPL 2021 के पहले मैच में MI के खिलाफ ग्लेन मैक्सवेल ने दो छक्के और तीन चौके के साथ 39 रनों की पारी खेली। इस दौरान मैदान पर उनका स्ट्राइक रेट 139.29 का रहा। ग्लेन मैक्सवेल ने 28 गेदों पर 39 रनों की पारी खेली।

IPL में हैट्रिक लेने वाले इन टॉप-5 गेंदबाजों के बारे में यहां सबकुछ जान लें

AB De Villiers ने पलटी पारी

RCB की बल्लेबाजी के दौरान कप्तान विराट कोहली का विकेट गिरते ही मानों ‘तू चल मैं आता हूं’ की पारी देखने को मिली। और एक के बाद एक विकेट गिरते रहें। जिसे MI के खेमे में मौच जाता हुआ नजर आने लगा। लेकिन वहीं दूसरी छोर पर AB De Villiers ने पारी को संभाला और RCB को जीत के नजदीक पहुंचाते रहे। AB De Villiers ने 27 गेदों पर 39 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होने 4 चौके और 2 छक्के जड़े। और अंत में एक रन चुनारे के चक्कर में आउट हो गए। जिसके बाद अंतिम बॉल पर हर्षल पटेल ने एक रन लेकर RCB को दो विकेट से विजय दिलाई।

IPL 2021: जानें, IPL के इतिहास में इन टीमों द्वारा बनाएं गए ये खास रिकॉर्ड

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button