खेल

Tokyo Olympics में दमखम दिखाने के लिए तैयार हैं बुलंदशहर के अरविंद सिंह

टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics 2021 India) में आज भारत के नौकायन खिलाड़ी अरविंद (Arvind Singh) अपना दमखम दिखाएंगे। एक तरफ जहां अरविंद पर पुरे देश की नजरें टिकी हैं, तो वहीं दुसरी ओर उनके परिवार और गांव वाले काफी उत्साहित हैं।

टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics 2021 India) में आज भारत के नौकायन खिलाड़ी अरविंद (Arvind Singh) अपना दमखम दिखाएंगे। एक तरफ जहां अरविंद पर पुरे देश की नजरें टिकी हैं, तो वहीं दुसरी ओर उनके परिवार और गांव वाले काफी उत्साहित हैं। उन्हें पुरी उम्मीद है कि अरविंद अपने साथी अर्जन लाल के साथ जीत हासिल करके ही आएंगे। भारत के निशानेबाज मेराज की स्कीट प्रतियोगिता रविवार को आयोजित होगी जिसका सभी को इंजेजार है।

इतने देशों से Tokyo Olympics 2021 में टकराएंगे अरविंद सिंह

टोक्यो ओलिंपिक (Tokyo Olympics 2021 India) में नौकायन की पुरुष लाइटवेट डबल स्कल्स रोइंग स्पर्धा में अपने साथी अर्जुन लाल जाट के साथ अरविंद प्रतिभाग करेंगे। सेना के जवान रह चुके अरविंद सोलंकी लहरों से लड़कर टोक्यो ओलंपिक में रोइंग में मेडल लाने के लिए कई सालों से तैयारी कर रहे हैं। बुलंदशहर के खुर्जा तहसील के खबरा गांव के अरविंद का ओलंपिक (Tokyo Olympics 2021 India) में पहली बार लाइटवेट डबल स्कल्स स्पर्धा में चयन हुआ। अरविंद (Arvind Singh) ने बताया कि आज होने वाले हीट में छह देशों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। हीट में चयनित होने के बाद रेपेचार्ज और उसके बाद क्वार्टर, सेमीफाइनल और फाइल होगा। अरविंद ने बताया कि वह हीट में पूरी मेहनत करेंगे और उम्मीद है कि सफलता जरूर मिलेगी।

असरफ कुरैशी पर गिरी सीएम योगी की गाज! 78 लाख की संपत्ती पर लगाया ताला

Tokyo Olympic 2021 Arvind Singh
Photo Source: Social Media

 

अरविंद के गांव वालों में है गजब का उत्साह

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से निकलकर एक लड़का आज विश्व का सबसे बड़ी खेल प्रतियोगिता Tokyo Olympics 2021 में अपना प्रदर्शन करने को तैयार है। इसको लेकर अरविंद के पिता विजय सिंह, ताऊ मान सिंह, दादी राजवती और तहेरे भाई कालीचरण समेत पुरे गांव में खुशी लहर है। सभी को उम्मीद है कि उनका बेटा जरुर ही स्वर्ण पदक जीतकर वापस लौटेगा। वहीं इस खेल को पूरा परिवार अरविंद की प्रतियोगिता के समय टीवी पर लाइव देखेगा।

सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट का नाम गांधी परिवार पर ना होने से कांग्रेस परेशान- अनुराग ठाकुर

अरविंद के पिता ने बेटे के नाम कही ये बड़ी बात

अरविंद के पिता अपने बेटे को इस खेल में भारत का नेतृत्व को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होने कहा कि “मुझे और ग्रामीणों को अरविंद से पूरी उम्मीद है, कि वो देश के लिए पदक जीतकर जरूर लाएगा। इसके लिए वो काफी समय से मेहनत कर रहा है और उसका सपना भी ओलिंपिक (Tokyo Olympics 2021 India) में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने का ही है”।

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button